फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   BJP workers will deliver government food grains from door to door

भाजपा कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाएंगे सरकारी खाद्यान्न

Fri, 30 Jul 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
BJP workers will deliver government food grains from door to door
चंदौली। नगर के भाजपा कार्यालय में बृहस्पतिवार को जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें जिला प्रभारी मीना चौबे और जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के बारें में पदाधिकारियों को जानकारी दी। कहा कि पांच से 15 अगस्त तक कार्यकर्ता गरीब कल्याण योजना के तहत घर-घर गरीबों को सरकारी अनाज पहुंचाएंगे। ताकि लोगों से संवाद में आसानी होगी।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी मीना चौबे ने कहा कि कोविड के वैक्सीनेशन अभियान को गति देने के लिए कार्यकर्ता बूथ स्तर पर लोगों को जागरूक करें। ताकि लोगों को कोरोना के संक्रमण से सुरक्षित रखा जा सकें। कहा कि पार्टी के निर्देश पर कार्यकर्ता आगामी पांच से 15 अगस्त के बीच प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का खाद्यान्न लोगों के घरों तक पहुंचाएंगे। जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने कहा कि एक सितंबर से मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरु होगा। ऐसे सभी लोग बूथ पर नए मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कराने के लिए बीएलओ से फार्म प्राप्त कर लें। चेताया कि प्रत्येक विधानसभा में 20 हजार से अधिक नए मतदाता बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए बूथ से लेकर मंडल के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय किया जाएगा। इस दौरान पदाधिकारियों की संस्तुति के बाद चहनिया से मंडल प्रभारी के रुप में योगेंद्र मिश्रा और शहाबगंज से अवधेश सिंह को मनोनीत किया गया। बैठक में उमाशंकर सिंह, अखिल पोद्दार, हरि चरण सिंह, शिवराज सिंह, जैनेंद्र कुमार, काशीनाथ सिंह, हरिवंश उपाध्याय, किरण शर्मा, प्रदीप मौर्य, राकेश मिश्रा, मधु खरवार, सुरेश मौर्य, रामसुंदर चौहान, परमानंद सिंह, प्रमोद पटेल, भोला बिंद, आलोक वरुण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed