फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   BJP, SP, BSP and Congress candidates filed nominations

भाजपा, सपा, बसपा व कांग्रेस प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Tue, 15 Feb 2022 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 01:08 AM IST
विज्ञापन
BJP, SP, BSP and Congress candidates filed nominations
भाजपा, सपा, बसपा व कांग्रेस प्रत्याशियों ने किया नामांकन
विज्ञापन

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और पीएसी के जवान रहे तैनात
सचित्र -51 से 55
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदौली। सैयदराजा व सकलडीहा विधानसभा से भाजपा, सपा व कांग्रेस प्रत्याशियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में नामांकन किया। सैयदराजा से भाजपा के सुशील सिंह, सपा के मनोज कुमार सिंह डब्लू और सकलडीहा से भाजपा के सूर्यमुनी तिवारी, कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना व चकिया से बसपा के विकास कुमार गौतम ने एआरओ के समक्ष पर्चा दाखिल किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट में गहमागहमी रही। प्रत्याशियों के साथ आए समर्थकों को हाईवे पर ही रोक दिया गया। कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में भारी उद्योग मंत्री व सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय भी मौजूद रहे।
सैयदराजा से सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू सबसे पहले कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने दो सेट में नामांकन किया। इसके बाद कांग्रेस के देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना पहुंचे। उन्होंने एआरओ के समक्ष नामांकन प्रस्तुत कर दावेदारी पेश की। भारी उद्योग मंत्री व सांसद डा. पांडेय के साथ भाजपा प्रत्याशी सुशील व सूर्यमुनी कलेक्ट्रेट पहुंचे। सुशील ने सैयदराजा व सूर्यमुनी ने सकलडीहा से नामांकन किया। चकिया से बसपा प्रत्याशी विकास कुमार गौतम ने पर्चा दाखिल किया। एआरओ की ओर से नामांकन पत्र व शपथपत्र की जांच की गई। इसके बाद आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया गया। नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट में गहमागहमी रही। पुलिस ने हाईवे पर कलेक्ट्रेट मार्ग व मुख्य गेट पर बैरिकेडिंग की थी। प्रत्याशियों के समर्थकों को हाईवे पर ही रोक दिया गया। प्रत्याशी व प्रस्तावकों को ही अंदर प्रवेश की अनुमति दी गई।
विज्ञापन

इनसेट-
केंद्रीय मंत्री ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना
भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन में पहुंचे केंद्रीय मंत्री डाक्टर महेंद्रनाथ पांडेय यूपी विधानसभा चुनाव में संगठन की जीत को लेकर आश्वस्त दिखे। उन्होंने कहा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी पार्टी की स्थिति काफी बेहतर है। भाजपा दोबारा सरकार बनाएगी। उन्होंने सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव पर कटाक्ष किया। कहा कि अखिलेश को दिन में भी सपने देखने की आदत है। इससे उन्हें नहीं रोक सकता। प्रदेश में इस बार कांग्रेस का जनाधार समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
24 ने लिए नामांकन फार्म, ट्रेजरी चालान
चंदौली। विधान सभा चुनाव के लिए सोमवार को 24 नामांकन पत्र /चालान राजनीतिक और गैर राजनीतिक दलों ने लिए। इसके तहत मुगलसराय 380 विधान सभा में प्रत्याशियों ने 12 नामांकन फार्म लिए। इसी तरह चकिया विधान सभा के लिए पांच नामांकन फार्म क्रय किए गए।
रिपोर्ट और संपादन- रविकांत सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed