फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   BJP's policies

भाजपा की नीतियों का किया बखान

Fri, 07 Apr 2017 01:38 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Fri, 07 Apr 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
BJP's policies
जिला अस्पताल में झाड़ू लगाते भाजपाजन।
भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस पूरे जिले में कार्यकर्ताओं ने समारोहपूर्वक मनाया। इस दौरान गोष्ठियों के साथ विविध कार्यक्रम हुए। गोष्ठियों के माध्यम से नेताओं ने पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर अधिकारियों से तालमेल बनाकर आम लोगों की सेवा का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

कंदवा संवाददाता के अनुुसार भाजपा का स्थापना दिवस अवहीं  गांव स्थित शिव मंदिर पर मनाया गया। इस दौरान भाजपा  कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में साफ सफाई भी किया। मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला उपाध्यक्ष  राजेश सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सोच और  कार्यकर्ताओं के बल पर ही आज पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होने कहा कि कार्यकर्ता  तालमेल बनाकर कार्य करें। इस अवसर प्रधान रामू बिंद, रमाशंकर सिंह, दिनेश सिंह, केशव राय, प्रमोद सिंह, करुणाकांत त्रिपाठी, विंदेश्वरी निषाद , नरेंद्र सिंह, हरवंश मोदी , मुलायम  सिंह, दरोगा गुप्ता, आदि रहे।अध्यक्षता रमाशंकर  ने और संचालन अनिल श्रीवास्तव ने की। बबुरी संवाददाता के अनुसार  भाजपा की क्षेत्रीय मंत्री दर्शना सिंह के नेतृत्व में गोरारी गांव में भाजपा के स्थापना दिवस पर साफ सफाई की। इस दौरान दर्शना सिंह में केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर दिव्यांगों को अंगवस्त्रम भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर विवेक जायसवाल, गंगाराम, गंगा सिंह, हौसला पाठक, मंजू देवी, उषा देवी, कलावती, विद्या आदि रहे। अध्यक्षता शैलेंद्र सिंह ने और संचालन प्रदीप सिंह ने की। सैयदराजा संवाददाता के अनुसार भाजपा नेता गोरखनाथ अग्रहरि के वार्ड नंबर पांच स्थित आवास पर बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस असर पर कामाख्या केशरी, सोनू अग्रहरी, पिन्टू अग्रहरी, मोहन मध्देशिया राजेश कुमार, बाबूलाल केशरी, राम सहारे शर्मा आदि रहे। पड़ाव संवाददाता के अनुसार भाजपा नियामताबाद उत्तरी मंडल की ओर से मंदिरों की साफ सफाई की गई। इस दौरान प्रमोद पटेल, राणा प्रताप, शिवशंकर पटेल, रमेश जायसवाल, संतोष पासवान, अनुराग कुशवाहा, प्रभात नरायन, राजकुमार, रविन्द्रनाथ सोनी, शंभू मौर्य, प्रकाश मौर्य आदि रहे। चहनियां में भी भाजपा ने स्थापना दिवस मनाया।
विज्ञापन

  चंदौलीः भाजपा जिला इकाई की ओर से गुरुवार को मुख्यालय स्थित कैंप कार्यालय पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में पार्टी की नीतियों पर चर्चा करने के साथ ही विकास पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह साफ सफाई कर स्वच्छता की अलख जगाई। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल सिंह के नेतृत्व में पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय परिसर में झाड़ूू लगाई गई। वहीं क्षेत्रीय मंत्री काशी क्षेत्र दर्शना सिंह की देखरेख में गोरारी गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया।       
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपाजन दोपहर को जिला अस्पताल पहुंचे। यहां सभी ने परिसर के भीतर और बाहर सफाई की और लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इसके बाद कैंप कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में अनिल सिंह ने कहा कि भाजपा की स्थापना राष्ट्रहित के लिए की गई थी। तब से लेकर आज तक यह पार्टी अपनी नीतियों पर कायम है। इस अवसर पर अनिल तिवारी, शशिशंकर सिंह, प्रमोद सिंह, शिवराज सिंह, भैरो प्रसाद गुप्ता, आशीष रघुवंशी, सत्यवान मौर्य आदि रहे।  वहीं दूसरी तरफ क्षेत्रीय मंत्री दर्शना सिंह के नेतृत्व में गोरारी गांव में स्वच्छता अभियान चलाकर  स्थापना दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed