फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   BJP's campaign launched

भाजपा के अभियान की शुरुआत

Mon, 25 May 2015 01:37 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 25 May 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
BJP's campaign launched
पिछले दिनों जिले में चलाए गए सदस्यता अभियान के दौरान बनाए गए सदस्यों के
विज्ञापन
वेरिफिकेशन के लिए रविवार को नगर स्थित नगर पालिका इंटर कालेज से काशी प्रांत के महा जनसंपर्क अभियान की शुरुआत हुई।

भाजपा सांसद डा. महेंद्र नाथ पांडेय की अगुवाई में आयोजित समारोह में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सदस्यों से संपर्क कर पार्टी के बारे में उनकी राय जानी गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि सदस्यों के लिहाज से भाजपा अब सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। कहा कि लोग केंद्र सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक साल के कार्यकाल में देश के विकास को महत्व दिया है। इसके चलते पूरी दुनिया में उनकी प्रशंसा हो रही है। वहीं सांसद महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि सदस्यों के लिहाज से सबसे बड़ी पार्टी बनना हमारे लिए गौरव की बात है।

कहा कि महा  जनसंपर्क अभियान के तहत पार्टी के हर सदस्य से मिलकर पार्टी के बारे में उसकी राय जानने की कोशिश की जा रही है। कहा कि हर सदस्य से यह जानने की कोशिश की जाएगी कि अन्य राजनीतिक दलों की तुलना में उसे भाजपा में क्या अच्छाइयां दिखीं।

 जिसकी वजह से उसने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी हर एक सदस्य के दरवाजे पर जाकर इस बात का सत्यापन करने का प्रयास करेंगे कि सदस्यता अभियान के दौरान भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाला व्यक्ति वाकई भाजपा के विचारों व नीतियों से सहमत है अथवा नहीं।

अभियान का समापन दस जून को होगा। इस दौरान रमापति राम शास्त्री, लक्ष्मण आचार्य, आलोक सिंह, विजय उपाध्याय, राणाप्रताप सिंह, दर्शना सिंह, गोपालशरण सिंह, सुशील सिंह, प्रमोद तिवारी, अनिल तिवारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed