{"_id":"58e158d34f1c1b4c3e5b49aa","slug":"bjp-performed","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने किया प्रदर्शन
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Mon, 03 Apr 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
मानक की जांच करते भाजपा कार्यकर्ता।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बरहनी रामपुर सड़क निर्माण मानक के विपरीत किए जाने से नाराज होकर रविवार की शाम 5:30 बजे गांव में ही प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने निर्माण के गुणवत्ता के जांच की मांग की। चेतावनी दी कि यदि तत्काल कार्रवाई नहीं होती है तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग द्वारा चार किलोमीटर लंबे बरहनी महुंजी रामपुर मार्ग के मरम्मत का कार्य पिछले दिनों शुरू हुआ है। आरोप है कि कार्य में ठेकेदार द्वारा अनियमितता की जा रही है।
इसकी शिकायत भी की गई लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। रविवार की शाम लोगों का धैर्य जवाब दे गया और भाजपा बरहनी मंडल के अध्यक्ष श्रवण सिंह के नेतृत्व में सड़क पर उतर आए और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने डीएम से सड़क निर्माण की जांच कराकर करवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में अरविंद सिंह, चंद्रभूषण सिंह, दिव्य प्रकाश नागवंशी, विक्रांत सिंह, विद्यासागर शर्मा, कालंदी सिंह, ओमप्रकाश, गौरीशंकर, राजेंद्र बिंद, अमित सिंह, बाढू कनौजिया आदि शामिल रहे।