फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   BJP party of liars

भाजपा झूठे लोगों की पार्टी

Tue, 28 Feb 2017 01:37 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 28 Feb 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
भाजपा झूठ बोलने वालों व झूठे लोगों की पार्टी है। जिसकी अगुवाई प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं। सपा गुंडे माफियाओं के बल पर सरकार चलाती है। उक्त विचार शहाबगंज ब्लाक के सेमरा गांव के बगीचे में बसपा प्रत्याशी जितेंद्र कुमार एडवोकेट के समर्थन में हुई सभा में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने व्यक्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार 0के पांच वर्षों के कार्यकाल में पांच सौ दंगे हुए हैं। सपा-कांग्रेस का गठबंधन अनैतिक तथा सरकारी खजाने की लूट का गठबंधन है। सपा सरकार में गुंडे-माफियाओं को सरकारी संरक्षण दिया जाता है। लूट के धन की बंदरबांट को लेकर सपा कुनबे में एकता थी। मिश्र ने कहा कि भाजपा ने जनता से किया गया कोई वादा नहीं पूरा किया।
विज्ञापन

 उन्होंने कहा कि किसानों का कर्ज माफ नहीं किया गया। उल्टे आम जनता को परेशान करने के लिए नोटबंदी कर दी गई। नोटबंदी से एक रुपये का भी काला धन वापस नहीं आया। विजय माल्या जैसे आर्थिक अपराधी को विदेश भेजने में भाजपा ने मदद की। भाजपा समाज को बांटकर राजनीति करती है। जिसको आम जनता पूरी तरह से समझ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बसपा की सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ होगा। इसी तरह प्रदेश के गरीब बेटियों की शादी के लिए सरकार सहायता देगी तथा छात्राओं को नि:शुल्क उच्च शिक्षा की व्यवस्था की जायेगी।
इसके पूर्व पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महासचिव का       माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान स्थानीय प्रत्याशी जीतेंद्र कुमार, रतीश कुमार, अरविंद मिश्र, सुभाष विश्वकर्मा, फिरोज इबरार आदि के अलावा काफी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed