फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   BJP MP Darshna Singh met the Agriculture Minister demanding setting up of ethanol-biofuel plant in Chandauli

Chandauli News: चंदौली में एथेनॉल-बायोफ्यूल प्लांट लगाने की मांग को लेकर कृषि मंत्री से मिलीं भाजपा सांसद दर्शना सिंह

Wed, 06 Aug 2025 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
BJP MP Darshna Singh met the Agriculture Minister demanding setting up of ethanol-biofuel plant in Chandauli
पीडीडीयू नगर। भाजपा की राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने मंगलवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर चंदौली में एथेनॉल/बायोफ्यूल प्लांट लगाने की मांग की। दर्शना सिंह ने मंगलवार को विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। उन्होंने कृषि मंत्री को बताया कि चंदौली कृषि समृद्ध जिला होने के बावजूद औद्योगिक रूप से पिछड़ा है। यहां पर भूसा, गोबर, शीरा, भूसी जैसे कृषि अवशेषों का उपयोग कर एथेनॉल व बायोफ्यूल प्लांट लगाकर ईंधन बनाया जा सकता है। इससे जहां किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा। वहीं इससे हरित ऊर्जा को बढ़ावा और पर्यावरण संरक्षण जैसे कई लाभ एक साथ प्राप्त होंगे। सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की एथेनॉल नीति, सतत योजना को साकार करने में चंदौली में यह परियोजना अहम भूमिका निभा सकती है। सांसद ने कहा कि यह प्लांट किसानों को फसल अपशिष्ट का मूल्य देगा और जिले में रोजगार तथा स्थानीय औद्योगिकरण को भी गति प्रदान करेगा। इसके साथ ही यह परियोजना स्थानीय प्रदूषण नियंत्रण और सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में भी सार्थक कदम साबित होगी। सांसद ने कहा कि चंदौली हर तरह की प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है। यहां पर गेहूं व धान की जहां प्रचूर खेती होती है, वहीं जैव विविधता (चंद्रप्रभा वन्य जीव अभयारण्य) और पर्यटन स्थल (देवदरी-राजदरी जलप्रपात) दर्शनीय हैं।
विज्ञापन

मंत्री ने दिया निर्देश
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सांसद दर्शना सिंह के प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। चौहान ने कहा कि वे इस दिशा में संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed