फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   BJP MP Darshana Singh appointed co-in-charge of Himachal.

Chandauli News: भाजपा सांसद दर्शना सिंह हिमाचल की सह-प्रभारी बनीं

Thu, 24 Sep 2026 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
BJP MP Darshana Singh appointed co-in-charge of Himachal.
पीडीडीयू नगर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक फेरबदल करते हुए चंदौली से राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह को हिमाचल प्रदेश का सह-प्रभारी बनाया है। उनके साथ उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेता श्रीकांत शर्मा को प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से घोषित नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। चंदौली में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने प्रसन्नता जताई। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

दर्शना सिंह ने कहा कि संगठन ने जो दायित्व सौंपा है, उसका पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का प्रयास करेंगी। भाजपा की ओर से जारी नई संगठनात्मक व्यवस्था में 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्तियां की गई हैं। हिमाचल प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। दर्शना सिंह उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं। वह इससे पहले भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed