फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Birha singer's dead body found hanging from noose

Chandauli News: फंदे से लटकता मिला बिरहा गायिका का शव

Wed, 15 May 2024 04:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Birha singer's dead body found hanging from noose
पीडीडीयू नगर। रेलवे की लोको कॉलोनी में मंगलवार को सुबह बिरहा गायिका नीतू यादव (35) का शव दुपट्टे के फंदे से लटकता हुआ मिला। नीतू पति से अलग होकर रेलवे क्वार्टर में रह रही थीं। मामले की जानकारी पाकर अलीनगर पुलिस के साथ आरपीएफ और फोरेंसिक टीम पहुंची और मौका मुआयना किया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मूल रूप से धानापुर निवासी नीतू यादव की शादी ओड़उला गांव के लोकगीत गायक संजय यादव के साथ हुई थी। दोनों के एक बेटा और एक बेटी है। वहीं, पति से अलगाव होने के बाद नीतू लोको कॉलोनी में बिरहा गायक रामाशीष यादव के साथ रहने लगीं। उनके दोनों बच्चे अपने पिता संजय के पास रहते हैं। सोमवार की देर शाम राम आशीष यादव डिहवा गांव में आयोजित बिरहा कार्यक्रम में चले गए। मंगलवार को सुबह दस बजे अपने क्वार्टर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद वह चहारदीवारी फांदकर अंदर पहुंचे तो नीतू यादव दुपट्टे के फंदे से लटकी हुई थी। रामाशीष की सूचना पर अलीनगर पुलिस और आरपीएफ पहुंच गई। फोरेंसिंक टीम की जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अलीनगर थानाध्यक्ष शेषधर पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed