फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bill outstanding of five crore five lakh on electricity consumers

बिजली उपभोक्ताओं पर पांच करोड़ पांच लाख 68 हजार रुपये बिल है बकाया

Thu, 20 Oct 2022 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Bill outstanding of five crore five lakh on electricity consumers
पीडीडीयू नगर। बिजली विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाने के बाद भी बिजली के बकए बिल की वसूली नहीं हो पा रही है। वर्तमान में 22 हजार 460 सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं के साथ घरेलू उपभोक्ताओं पर पांच करोड़ पांच लाख 68 हजार रुपये बिजली का बिल बकाया है। इनमें सरकारी विभागों की संख्या 254 व अन्य की संख्या 22 हजार 206 है। बिजली विभाग बकाए बिल की वसूली के लिए फिर अभियान चलाने की तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन

जिले में लोगों तक बिजली पहुंचाने के लिए मुगलसराय, चंदौली व सकलडीहा में तीन उपकेंद्र बनाए गए हैं। इन उपकेंद्रों के जरिए करीब तीन लाख कनेक्शनधारियों को बिजली की आपूर्ति की जाती है। इनमें सरकारी व गैर सरकारी दोनों उपभोक्ता शामिल हैं।
विज्ञापन

इन उपभोक्ताओं में 22 हजार 460 कनेक्शनधारियों पर एक लाख रुपये से अधिक बिल का बकाया है। बड़े बकाएदारों में शामिल सरकारी कार्यालयों पर 62.86 व गैर सरकारी उपभोक्ताओं पर 442.82 करोड़ रुपये का बकाया है। बिल की वसूली को लेकर विभाग पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के उच्चाधिकारियों के निर्देश के अनुसार कैंप आयोजित करने के साथ स्थानीय स्तर भी जांच अभियान चलाता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के दौरान बड़े बकाएदारों पर बिल की वसूली करने के साथ एफआईआर भी दर्ज कराई जाती है। इसके अलावा लोगों के कनेक्शन भी काटे जाते हैं। इसके बाद भी वर्षों से विभाग पर लोगों का करोड़ों रुपये बिजली का बिल बकाया चल रहा है।
इनसेट.......
सबसे ज्यादा सकलडीहा डिविजन के उपभोक्ता हैं बकाएदार
यदि डिविजन के अनुसार सरकारी व गैर सरकारी बिजली बिल के बकाएदारों की बात की जाए तो सबसे ज्यादा बकाएदारों की संख्या सकलडीहा उपखंड के उपभोक्ताओं की है। इस उपकेंद्र से जुड़े 117 सरकारी कार्यालयों पर 41.85 करोड़ व गैर सरकारी 12 हजार 127 उपभोक्ताओं पर 225.87 करोड़ रुपये बिजली का बिल बकाया है। वहीं दूसरे नंबर पर रहने वाले चंदौली में 101 सरकारी उपभोक्ताओं पर 12.18 करोड़ व गैर सरकारी सात हजार 48 उपभोक्ताओं पर 187.98 करोड़ रुपये बकाया है।
सबसे कम बकाएदार मुगलसराय डिविजन के उपभोक्ता हैं लेकिन यहां भी 36 सरकारी कार्याल 8.74 करोड़ व गैर सरकारी 3031 उपभोक्ता 78.99 करोड़ रुपये बिजली बिल के बकाएदार हैं।

कोट.............
बिजली का बकाया बिल वसूलने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। संपूर्ण समाधान दिवसों पर उपभोक्ताओं को अधिभार में छूट भी दी जा रही है। इसके अलावा आसन किस्त की सुविधा भी उपलब्ध की जा रही है। बकाया बिजली का बिल वसूलने के लिए शीघ्र ही अभियान चलाया जाएगा। एके श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता।
रिपोर्ट व संपादन- धनंजय
बाइट- 2370
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed