फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bilaridih won the trophy by defeating Baragaon

Chandauli News: बिलारीडीह ने बड़ागांव को हराकर जीती ट्राॅफी

Tue, 27 May 2025 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Bilaridih won the trophy by defeating Baragaon
ताराजीवनपुर। रेवसा गांव में रविवार की देर रात आईपीएल सीजन-दो क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल शहंशाह स्पोर्टिंग क्लब बड़ागांव व जय मां वैष्णो स्पोर्टिंग क्लब बिलारीडीह के बीच खेला गया। इसमें बिलारीडीह की टीम ने छह गेंद शेष रहते मैच जीतकर ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव व विशिष्ट अतिथि उद्योग मंच के जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राॅफी प्रदान किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बड़ागांव की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 55 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिलारीडीह की टीम ने सात ओवर में 56 रन बनाकर मैच जीतकर ट्राॅफी पर कब्जा किया। मैन ऑफ द मैच मो. कौशल और मो. आमिर को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया। इस दौरान पूर्व सभासद शेख कयामुद्दीन के अलावा अकील अहमद बाबू, वसीम अहमद, औसाफ अहमद, सरवर अली, विक्की यादव, निरंजन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed