फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bike riding doctor dies in road accident

सड़क हादसे में बाइक सवार चिकित्सक की मौत

Wed, 22 Jun 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Bike riding doctor dies in road accident
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के एआरटीओ कार्यालय के समीप नेशनल हाईवे पर स्कॉर्पियो की चपेट में आने से मंगलवार को करीब तीन बजे बाइक सवार चिकित्सक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन

गंजबसनी गांव निवासी डॉ. श्यामनारायण उपाध्याय के 44 वर्षीय पुत्र डॉ. आशुतोष उपाध्याय जंसो की मड़ई में ही निजी चिकित्सालय चलाते थे। मंगलवार को किसी कार्य से वे चंदौली गए थे। जहां से वापस आते समय करीब तीन बजे एआरटीओ कार्यालय के समीप तेज गति से वाराणसी की ओर जा रही स्कॉर्पियो की चपेट में उनकी बाइक आ गई। जिससे आशुतोष जमीन पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को इसकी सूचना दी। पुलिस इलाज के लिए उन्हें जिला चिकित्सालय ले गई, जहां इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की मां प्रेमलता उपाध्याय, पत्नी अनुपमा उपाध्याय, पुत्र संस्कार उपाध्याय व पुत्री गरिमा उपाध्याय का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत लौदा पुलिस चौकी प्रभारी प्रेम नारायण सिंह ने बताया कि घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। सड़क हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना एंबुलेंस को दी पर एंबुलेंस के पहुंचने में 45 मिनट लग गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 45 मिनट तक चिकित्सक सड़क पर तड़पता रहे। अगर समय से अस्पताल पहुंच जाते तो शायद जान बचाई जा सकती थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed