फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bike overturned uncontrollably while returning from maternal uncle's house, death

मामा के घर से लौटते समय अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, मौत

Sat, 13 Nov 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bike overturned uncontrollably while returning from maternal uncle's house, death
धीना। स्थानीय थाना के बहोरा गांव के समीप शुक्रवार की रात अपने मामा के घर से लौटते समय बाइक पलटने से पिपरी गांव निवासी मानिकचंद्र श्रीवास्तव (35) की मौत हो गई। मानिकचंद्र ने हेलमेट नहीं पहनी थी। इससे उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट लगी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिपरी गांव निवासी मानिकचंद्र श्रीवास्तव मजदूरी कर परिवार का पेट पालता था। शुक्रवार की दोपहर में ढाई बजे वह बाइक से अपने मामा के यहां बरूइन जमानियां के लिए निकला था। वह देर रात वापस लौट रहा था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिवार वाले चिंचित हो गए। शनिवार की सुबह बहोरा चंदेल के पास सड़क पर युवक को मृत देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ लोगों ने मृत युवक की पहचान मानिकचंद के रूप में की। मानिकचंद के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट लगी थी। माना जा रहा है कि रात में किसी तरह बाइक पलटने से युवक नीचे गिर गया और हेलमेट न पहनने की वजह से चोट लगी और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं युवक की मौत की घटना से परिवार वालों में कोहराम मच गया। मानिक चंद दो भाई और दो बहनों के बीच दूसरे नंबर पर था। छोटा भाई तड़पन कहीं बाहर रहकर मजदूरी का काम करता है। मानिकचंद की मौत के बाद पत्नी गीता रोते रोत अचेत हो जा रही थी। दो बच्चों गौरव (8) और राहुल (5) को तो एहसास भी नहीं है कि उनके सिर से पिता साया हमेशा के लिए उठ गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि बाइक पलटने से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed