फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bike collides with divider, Kanungo's son dies, one injured

Chandauli News: डिवाइडर से टकराई बाइक, कानूनगो के बेटे की मौत, एक घायल जौनपुर के भी ध्यानार्थ

Wed, 03 Jan 2024 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with divider, Kanungo's son dies, one injured
चंदौली। मुख्यालय स्थित सदर ब्लाक के समीप सोमवार की रात एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे सदर तहसील में तैनात कानूनगो के बड़े पुत्र ध्रुव की मौत हो गई। वहीं प्रेम सिंह नामक युवक घायल हो गया।
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वही मृतक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


जौनपुर जिले के केराकत क्षेत्र के खुज्जी गांव निवासी संतोष सिंह सदर तहसील में कानूनगो के पद पर तैनात हैं। उनके तीन पुत्रों में सबसे बड़ा पुत्र ध्रुव सिंह (27 वर्ष) व उसका मित्र धुरीकोट गांव निवासी प्रेम सिंह (30 वर्ष) बाइक से कहीं जा रहे थे। रात नौ बजे के करीब जैसे ही दोनों सदर ब्लाक के समीप पहुंचे की अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घटना में ध्रुव की मौके पर ही मौत हो गई। वही प्रेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल प्रेम सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं ध्रुव के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ध्रुव की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। देर रात तक पोस्टमार्टम हाउस पर उसके शुभचिंतकों व परिजनों की भीड़ लग गई। वहीं रात में पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप आगे की कार्रवाई में जुट गई। इस बाबत सदर कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि दुर्घटना में बाइक से गिरकर एक युवक की मौत हो गई है और उसका साथी घायल हो गया। घायल का इलाज चल रहा है।

चंदौली। ध्रुव सिंह के मौत की खबर सुनकर पत्नी वंदना बेसुध होकर गिर गई। उसे समझ ही नहीं आ रहा था कि यह क्या हो गया। 11 महीने पहले उसकी शादी ध्रुव सिंह से हुई थी। उसकी एक माह की बेटी है। वंदना की हालत देख लोग नियति को कोसते रहे।
कानूनगो संतोष सिंह के तीन पुत्रों में ध्रुव सिंह बड़ा था। ध्रुव की मां का भी रो-रोकर हालत खराब थी। लोगों ने बताया कि ध्रुव एक मिलनसार युवक था। नए साल के पहले दिन हुई इस घटना को पूरा परिवार कभी नहीं भूल सकेगा। संवाद


चंदौली में मात्र तीन दिनों के अंदर डिवाइडर से बाइक टकराने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। इससे पहले 30 दिसंबर को मुगलसराय थाना क्षेत्र के नई बस्ती में डिवाइडर से बाइक टकराने से कैलाशपुरी निवासी टीटीई अजय सिंह बबलू के इकलौते पुत्र 19 वर्ष के अनुराग की मौत हो गई थी। घटना के तीन दिन भी नहीं बीते चंदौली में डिवाइडर से ही बाइक टकराने से 27 वर्ष के ध्रुव की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed