फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bhogwar was reprimanded after seeing the mess in CHC

भोगवार सीएचसी में गंदगी देख जिम्मेदारों को लगाई फटकार

Thu, 21 Apr 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bhogwar was reprimanded after seeing the mess in CHC
ताराजीवनपुर। संयुक्त सचिव शिक्षा कामिनी चौहान रतन ने बुधवार को भेगवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर व आपरेशन थिएटर में गंदगी देख अधिकारियों को फटकार लगाई। साथ ही सुधार न किए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। संयुक्त सचिव जनपद में दो दिवसीय दौरे पर हैं।
विज्ञापन

जनपद दौरे के दूसरे दिन भोगवार स्थित सीएचसी पहुंची संयुक्त सचिव ने अस्पताल में क्षमता से कम शक्तिशाली जनरेटर देख उच्च क्षमता का जनरेटर लगाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही खुले में रखी मशीनों को ढंकने को निर्देशित किया। उन्होंने अस्पताल में लगे आक्सीजन प्लांट को भी देखा। इसके साथ ही अस्पताल में चिकित्सकों के बारे में जानकारी ली। इस पर सीएमओ डॉ. वाईके राय ने बताया कि जरूरत के हिसाब से सर्जन बुला लिया जाता है। इसके उपरांत कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त छात्राओं से ट्रेनिंग के बारे में विस्तृत जानकारी ली। अस्पताल में व्याप्त दुर्व्यवस्थाओं को दूर करने के लिए अधिकारियों ने कार्यों का टेंडर करा कर सभी कमियों को दूर करने का आश्वासन दिया। इसके उपरांत संयुक्त सचिव ने अस्पताल परिसर व ऑपरेशन थिएटर में गंदगी के साथ ही पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं होने पर अधीनस्थों को जमकर फटकार लगाते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी।इस मौके पर एडीएम उमेश मिश्रा, सीडीओ अजीतेंद्र नारायण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed