फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bhagalpur Garib Rath Express will not arrive at PDDU Junction on 25th and 26th

पीडीडीयू जंक्शन पर 25 और 26 को नहीं आएगी भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस

Sun, 23 Jan 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Bhagalpur Garib Rath Express will not arrive at PDDU Junction on 25th and 26th
पीडीडीयू जंक्शन पटना और मालदा रेल रूट पर यात्रा करने वाले यात्री आज से 25 जनवरी तक यात्रा करने से पहले ट्रेनों की स्थिति जा लें। मालदा टाउन रेल मंडल के रतनपुर और जमालपुर स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक दोहरीकरण के कारण इस रूट से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। ऐसे में जानकारी न रखने पर यात्रियों को दिक्कत हो सकती है। रेलवे ने इस रूट से गुजरने वाली दस ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया है। ऐसे में 25 और 26 जनवरी को भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस पीडीडीयू जंक्शन पर नहीं आएगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मालदा टाउन रेल मंडल में रतनपुर एवं जमालपुर स्टेशन के बीच लाइन दोहरीकरण किया जाना है। इसके लिए रतनपुर एवं जमालपुर स्टेशन पर नन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है, इसी वजह से ट्रेनों क परिचालन में बदलाव किया गया है। इसके तहत आनंद विहार भागलपुर गरीबरथ एकसप्रेस 24 को आनंद विहार से और 25 को भागलपुर से नहीं खुलेगी। ऐसे में 25 और 26 को यह ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन नहीं पहुंचेेेगी। इसी तरह 23 से 27 तक भागलपुर मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस, 24 को दानापुर साहिबगंज इंटरसिटी, 23 से 25 तक जयनगर भागलपुर एक्सप्रेस, 24 से 26 तक राजेन्द्रनगर बांका एक्सप्रेस का परिचालन बंद रहेगा। वहीं 23 से 26 तक विक्रमशिला एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक भागलपुर एक्सप्रेस, भागलपुर गांधीधाम एक्सप्रेस और अजमेर भागलपुर निर्धारित मार्ग के बजाए बांका, जसीडीह किऊल के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed