{"_id":"8dacd22dfc8f27b1ad601583e527d735","slug":"bending-administration-now-will-elect-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुका प्रशासन, अब होगा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुका प्रशासन, अब होगा चुनाव
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Sat, 20 Feb 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज में छात्रों द्वारा छात्रसंघ चुनाव
विज्ञापन
की मांग को लेकर जारी धरना तीसरे दिन शुक्रवार को आमरण अनशन में तब्दील हो
गया।
यह जानकारी होते ही डीएम ने प्राचार्य डा. पुष्पा सिंह को अपने यहां बुलाकर छात्रसंघ चुनाव कराए जाने के निर्देश दिए।
इस निर्देश के बाद आनन-फानन में मीटिंग कर छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गयी।
प्राचार्या डॉ पुष्पा सिंह ने बताया कि 23 फ़रवरी को नामांकन और 28 फरवरी को मतदान होगा। देर शाम छात्रों के बीच पहुंचे सीओ सदर प्रमोद यादव ने अनशनरत छात्रों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया।
गत दिनों छात्रों के बीच विवाद होने के बाद जिला प्रशासन ने तय छात्रसंघ चुनाव पर रोक लगा दी थी। इसी बीच स्थितियाँ दुरुस्त हुई तो कॉलेज प्रशासन ने पंचायत चुनाव का हवाला देकर टालने की रणनीति अपनाई।
जिसके बाद चुनाव कराये जाने की मांग को लेकर सभी नेता लामबंद हो गए और बीते बुधवार से बेमियादी धरने पर बैठ गए और चुनाव की तिथि की घोषणा किये जाने की मांग करने लगे।
कार्रवाई न होता देख धरने की धार तेज करते हुए अंकित यादव , निखिल गुप्ता और जीतेन्द्र कुमार जित्तू शुक्रवार से आमरण अनशन पर बैठ गए। इसकी जानकारी होते ही जिला और कॉलेज प्रशासन में खलबली मच गयी ।
जिस पर जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम ने कॉलेज प्राचार्य डॉ पुष्पा सिंह को अपने कार्यालय में तलब कर छात्रसंघ चुनाव कराने का निर्देश दिया।
छात्रों के बीच पुलिस और कॉलेज प्रशासन ने चुनाव की तिथि की घोषणा कर दी। वहीं सीओ प्रमोद यादव ने अनशन पर बैठे छात्रों को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त करवाया । इस दौरान छात्र सभा के प्रदेश सचिव संदीप सिंह , संतोष यादव, कपिल यादव, सतेंद्र यादव, राहुल यादव, आलोक यादव, आनंद यादव, क्षितिज कुमार, विशाल यादव, दिलीप सोनर्क, महेंद्र माही आदि लोग मौजूद रहे ।