{"_id":"6012afc78ebc3e33be253057","slug":"bear-dies-due-to-electric-shock-in-naugarh-of-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली के नौगढ़ में करंट लगने से भालू की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली के नौगढ़ में करंट लगने से भालू की मौत
Fri, 29 Jan 2021 12:24 AM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 29 Jan 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : WildlifeSOS
काशी वन्यजीव प्रभाग रामनगर के नौगढ़ रेंज के पंडी कंपार्टमेंट नंबर 11 के जंगल में गुरुवार की सुबह एक नर भालू की मौत हो गई। वह पंडी गांव के पास टूट कर गिरे 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आ गया था। सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। पोस्टमार्टम में मौत का कारण करंट लगाना बताया गया। कर्मचारियों ने उसे जलाने के बाद बचे अवशेष को जमीन में दफन कर दिया।
विज्ञापन
वन क्षेत्राधिकारी नौगढ़ रिजवान अली खान ने बताया कि सुबह पंडी गांव के लोगों ने जंगल में एक भालू के मृत होने की सूचना दी। वन विभाग की टीम वहां पहुंची तो भालू के समीप 11 हजार केवी के बिजली का तार टूटा हुआ मिला।
विज्ञापन
इससे अंदाजा लगाया गया कि भालू की करंट की चपेट में आने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टर ने बताया कि भालू की उम्र लगभग सात वर्ष होगी। उसके बाहर और अंदरूनी चोट के निशान नहीं मिले। उसकी करंट से मौत के लक्षण हैं।
विज्ञापन