फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bear attacked a young man who went to pick up Mahua

महुआ बीनने गये युवक पर भालू ने किया हमला

Thu, 07 Apr 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Bear attacked a young man who went to pick up Mahua
नौगढ़। थाना क्षेत्र के लेड़हा गांव के लमिया जंगल में बुधवार की सुबह महुआ बीनने गए पिंटू वनवासी (30) के ऊपर भालू ने हमला कर दिया। इस दौरान युवक ने घायल होने के बाद भी हिम्मत जुटाते हुए भालू को धकेलते हुए खुद को उसके चंगुल से छुड़ाया। युवक के शोर मचाने के बाद मौके पर पहुंचे अन्य लोगों ने डंडे की मदद से भालू को किसी प्रकार वहां से भगाया। बाद में उसे उपचार के लिए सीएचसी नौगढ़ में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

नौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमृतपुर के विनायकपुर वनवासी बस्ती का रहने वाला पिंटू वनवासी (30) बुधवार की भोर में अपने पड़ोसी धीरेंद्र के साथ महुआ बीनने जंगल में गया था। इस दौरान झाड़ियों में छिपे भालू ने उस पर हमला कर उसे जमीन पर गिरा दिया। भालू ने दोनों पैरों पर खड़े होकर उसके गर्दन, हाथ पैर पर अपने पंजों से से कई वार किए। लहूलुहान युवक ने हिम्मत नहीं हारी और भालू को धक्का मारकर पीछे गिरा दिया। जब तक भालू दोबारा उस पर हमला करता तब तक उसने मदद के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गये। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे ट्राली पर लादकर सीएचसी नौगढ़ पहुंचाया गया। सीएचसी नौगढ़ के चिकित्सक डॉ. मृत्युंजय सिंह ने बताया कि गंभीर रूप से घायल युवक के अंडकोष, हाथ और पैर में कई टांके लगाए गए हैं। वहीं ग्राम प्रधान चंद्रशेखर यादव ने वन विभाग से जंगल के निकट गांवों में वन्य जीवों के हमले से बचाव के लिए उचित प्रबंध करने की मांग की । डीएफओ रामनगर दिनेश सिंह ने बताया कि भालू के हमले से घायल युवक को मेडिकल के आधार पर उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। मुआवजे की रकम पाने के लिए प्रभावित परिवार को क्षेत्रीय वनाधिकारी को साक्ष्य के साथ आवेदन देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed