{"_id":"60b8e3668ebc3e7fed10adae","slug":"bdo-sent-notice-to-23-employment-servants-chandauli-news-vns59278279","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ ने 23 रोजगार सेवकों को भेजी नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ ने 23 रोजगार सेवकों को भेजी नोटिस
विज्ञापन
नौगढ़। मनरेगा योजना में अपनी कमियों को छिपाने और अन्य लापरवाही पर बीडीओ ने बृहस्पतिवार को ब्लॉक के 23 रोजगार सेवकों को कारण बताओ नोटिस जारी की है। बीडीओ की इस कार्रवाई से रोजगार सेवकों में हड़कंप मचा हुआ है।
बीडीओ ने कहा कि मानसून आने में केवल 15 दिन का ही समय शेष है। ऐसे में मनरेगा योजना के तहत श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराना और लक्ष्य को पूरा करना प्रशासन की प्राथमिकता है। बावजूद इसके कुछ रोजगार सेवक अनर्गल आरोप लगाकर विकास खंड की छवि धूमिल कर रहे हैं। मिथ्या आरोप लगाने वाले रोजगार सेवकों को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। बताया कि 23 रोजगार सेवकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर नौ बिंदुओं पर सात जून तक जवाब देने को कहा गया है। समय से जवाब न देने पर इनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
खंड विकास अधिकारी ने रोजगार सेवक तारकेश्वर कुमार, जागेश्वर, अनिल कुमार, वीरेंद्र कुमार, कैलाश, ममता देवी, सुदामा प्रसाद, चंद्रशेखर सिंह, त्रिभुवन, अनीता देवी, रत्नेश यादव, वंदना, प्रमोद कुमार, कालिका प्रसाद, विनय कुमार, रामतेज, सुग्रीव सिंह, जयप्रकाश जिज्ञासु, सुभाष यादव, राजेश कुमार, अनिल दुबे, आशीष तिवारी, सुरेश कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी की है।