फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   BDO inspected the work of digging the pond

तालाब खोदाई के कार्य का बीडीओ ने किया निरीक्षण

Wed, 09 Jun 2021 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
BDO inspected the work of digging the pond
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संपन्न होने के बाद नई ग्राम पंचायतों का गठन हुआ। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों ने मनरेगा के तहत विकास कार्य शुरू कर दिया है। इसके भौतिक निरीक्षण के लिए बीडीओ रक्षिता सिंह बुधवार को विकासखंड के बरहुली गांव पहुंची। यहां उन्होंने जल संरक्षण के लिए मनरेगा के तहत हो रहे तालाब खोदाई का जायजा लिया। साथ ही मजदूरों से बात कर उनकी समस्याओं को सुना।
विज्ञापन

बरहुली गांव में करीब 10 बिस्वा जमीन पर जल संरक्षण के लिए मनरेगा योजना के तहत तालाब की खोदाई का कार्य कराया जा रहा है। बीडीओ ने सबसे पहले मनरेगा में कार्य करने वाले मजदूरों का मस्टर रोल का अवलोकन किया। जिसके अनुसार कार्य में 110 मजदूर लगे थे जो मौके पर भी पाए गए। बीडीओ ने मजदूरों से रूबरू होकर उनका हालचाल जाना। साथ ही मजदूरी भुगतान के संबंध में भी जानकारी ली। कहा कि सभी मजदूर कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। कार्य पूर्ण होने के बाद हाथ का अच्छी तरह से धुलाई करें। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के बाद मनरेगा का कार्य शुरू हो गया है। इससे गांव के लोगों को सुदूर रोजगार के लिए जाने की जरूरत नहीं है। सरकार की ओर से इस योजना के तहत उन्हें गांव में ही पर्याप्त रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी धनंजय सिंह, टीए प्रमोद सिंह, विनोद बिंद, अजित सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed