{"_id":"491b713ab593592d2068e31bf7fb87b2","slug":"battery-explosion-in-jodhpur-express-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोधपुर एक्सप्रेस की बैटरी में धमाका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोधपुर एक्सप्रेस की बैटरी में धमाका
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हावड़ा से जोधपुर जा रही जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन के शुक्रवार की सुबह
विज्ञापन
मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर एसी कोच के नीचे लगी बैटरियों में
शार्ट सर्किट से धमाका हो गया।
इससे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। यात्री कोच से बाहर आ गए। मरम्मत के लिए ट्रेन करीब सवा घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही।
अप हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस शुक्रवार की सुबह लगभग दस बजे मुगलसराय स्टेशन के प्लेटफार्म सात पर पहुंची। यात्रियों के मुताबिक ट्रेन प्लेटफार्म पर खड़ी हो रही थी कि उसके एसी कोच बी 4 के नीचे लगी बैटरियों में शार्ट सर्किट से चिंगारी निकलने लगी और धमाका हुआ।
तेजी से धुआं फैलने से प्लेटफार्म पर अफरातफरी मच गई। कोच के सारे यात्री बाहर आ गए। कैरेज एंड वैगन विभाग के कर्मचारियों ने बैटरी बाक्स पर पानी डालकर उसे ठंडा किया।
करीब एक घंटे के प्रयास के बाद भी गड़बड़ी दूर नहीं होने पर लाइटिंग स्टाफ ने दूसरे कोच से कनेक्शन जोड़ कर ट्रेन को रवाना कर दिया। इस दौरान ट्रेन करीब सवा घंटे तक प्लेटफार्म पर खड़ी रही।
इस बारे में मंडल रेल प्रबंधक विद्याभूषण ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी से बैटरी से धुआं उठा था। बाद में उस कोच को दूसरे कोच की बैटरी से जोड़कर ट्रेन को रवाना कर दिया गया।