फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Barricading and route diversions will be in place; boat operations will remain suspended.

Chandauli News: बैरिकेडिंग और रूट डायवर्जन होगा, नौका संचालन पर रहेगी रोक

Wed, 30 Sep 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Barricading and route diversions will be in place; boat operations will remain suspended.
पड़ाव। वाराणसी में अक्तूबर में होने वाले तीन दिवसीय एयर शो को लेकर चंदौली प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार की दोपहर डीएम चंद्र मोहन गर्ग और एसपी आकाश पटेल ने अधिकारियों के साथ जलीलपुर स्थित अनिलराम आश्रम और बहादुरपुर घाट का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घाटों पर तैयारियों का जायजा लेने के साथ भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एयर शो में 22 से 25 अक्तूबर को नमो घाट से अस्सी घाट के बीच लड़ाकू विमान करतब दिखाएंगे। इसमें 100 से ज्यादा विमान और हेलीकॉप्टर शामिल होने की जानकारी मिली है। वहीं, बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों में जुटा है। घाटों और आसपास के क्षेत्रों में बैरिकेडिंग और रूट डायवर्जन की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही करीब एक किलोमीटर के दायरे में निजी ड्रोन उड़ाने पर रोक लगाने की तैयारी है। शो के दौरान दोपहर में गंगा में नौका संचालन भी बंद रखने की योजना है।
विज्ञापन

राजघाट पुल पर सड़क और रेल यातायात की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था और निर्धारित अवधि में रूट डायवर्जन की योजना पर भी प्रशासन काम कर रहा है। दोनों अधिकारियों ने दर्शकों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जरूरी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम राजेश वर्मा, सीओ अरुण सिंह, थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार, तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed