फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ban on registration of new e-rickshaws without driving license

Chandauli News: बिना ड्राइविंग लाइसेंस के नए ई-रिक्शा के पंजीयन पर रोक

Fri, 18 Apr 2025 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Ban on registration of new e-rickshaws without driving license
पीडीडीयू नगर। पंजीकरण के बगैर चल रहे ई-रिक्शा के खिलाफ परिवहन विभाग की ओर से अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। एआरटीओ प्रशासन ने ड्राइविंग लाइसेंस के बगैर नए ई-रिक्शा के पंजीयन पर रोक लगा दी है। वहीं दूसरी तरफ एक अप्रैल से शुरू किए गए अभियान के तहत अब तक अवैध रूप से संचालित 184 ई-रिक्शा के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा 50 ई-रिक्शा को विभिन्न थानों में बंद किया गया।
विज्ञापन

ड्राइविंग लाइसेंस के बगैर ई-रिक्शा चलाने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग सख्त हो गया है। बीते 23 मार्च को मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में परिवहन विभाग की ओर से एक अप्रैल से अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के दौरान अब तक परिवहन विभाग की ओर से अवैध रूप से संचालित 184 ई-रिक्शा के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। इसके अलावा 50 ई-रिक्शा को विभिन्न थानों में बंद किया गया। इस दौरान कुल 12 लाख रुपये का चालान किया गया। विभाग की ओर से नाबालिग द्वारा वाहन चलाने, फिटनेस नहीं कराने, इंश्योरेंस नहीं कराने व पंजीयन के बगैर ई-रिक्शा चलाने पर कार्रवाई की जा रही है। एआरटीओ प्रशासन डॉ. सर्वेश गौतम का कहना है कि बिना फिटनेस एवं ड्राइविंग लाइसेंस के चलने वाले ई-रिक्शा न केवल सड़क सुरक्षा के लिए खतरे की वजह बनते हैं, बल्कि वे यात्री और चालक दोनों के लिए जोखिम भी पैदा करते हैं। अवैध ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। बिना ड्राइविंग लाइसेंस के ई-रिक्शा का पंजीयन नहीं करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed