फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Azamgarh team won the trophy in the girls category and Varanasi team won the trophy in the boys category

Chandauli News: बालिका वर्ग में आजमगढ़, बालक में वाराणसी की टीम ने जीती ट्रॉफी

Tue, 22 Apr 2025 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Azamgarh team won the trophy in the girls category and Varanasi team won the trophy in the boys category
पीडीडीयू नगर। क्षेत्र के कुरहना में 44वीं यूपी स्टेट जोन-4 शूटिंग बॉल प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में वाराणसी को हराकर आजमगढ़ ने ट्राॅफी पर कब्जा किया। वहीं बालक वर्ग में आजमगढ़ को हराकर वाराणसी चैंपियन रहा।
विज्ञापन

उद्घाटन शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव जीतराज तोमर ने फीता काटकर किया। बालक वर्ग में फाइनल मुकाबला आजमगढ़ व वाराणसी के बीच खेला गया। कड़े मुकाबले में वाराणसी ने 21-17 से आजमगढ़ को हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। वहीं बालिका वर्ग में आजमगढ़ ने वाराणसी को 21-16 से हराकर ट्राॅफी पर कब्जा किया। बालिका वर्ग में चंदौली और बालक वर्ग में गाजीपुर तीसरे स्थान पर रहा। इस मौके यूपी शूटिंग बाल संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण अवॉर्डी तारकेश्वर सिंह, दिवाकर यादव, उदयभान सिंह, चंदौली शूटिंग बॉल संघ के अध्यक्ष सतीश जिंदल ने खिलाड़ियों को हौसला बढ़ाया। चंदौली शूटिंग बॉल एसोसिएशन के महासचिव कुमार नंदजी ने बताया कि जोन स्तरीय प्रतियोगिता में कुल पांच जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें टॉप थ्री टीमें 26 व 27 अप्रैल को वाराणसी में आयोजित होने वाले यूपी चैंपियशनशिप में प्रतिभाग करेंगी। धन्यवाद ज्ञापन सुशील शाही ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed