फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Azad Singh was elected president and Ammar Siddiqui general minister.

आजाद सिंह अध्यक्ष व अम्मार सिद्दकी महामंत्री निर्वाचित हुए

Thu, 18 Mar 2021 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Azad Singh was elected president and Ammar Siddiqui general minister.
पीडीडीयू नगर। लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए बुधवार को मतदान हुआ। मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर आजाद सिंह, उपाध्यक्ष पद पर राहुल कुमार, महामंत्री अम्मार सिद्दकी, पुस्तकालय मंत्री बाबू भारती, कला संकाय प्रतिनिधि अभिषेक यादव व वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर अभय कुमार निर्वाचित हुए। इसके बाद प्राचार्य डा. दीनबंधु तिवारी ने सभी पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजामात रहे।
विज्ञापन

नगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज में बुधवार को छात्रसंघ चुनाव के लिए सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। शुरुआती दौर में मतदान प्रतिशत काफी कम रहा। दोपहर बाद मतदान के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ी। दोपहर दो बजे तक 3363 में से 1886 मत पड़े। इसके बाद हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर आजाद सिंह ने 936 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अम्मान अहमद को 135 मतों से हराया। अम्मान को 801 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर राहुल कुमार ने 952 मत पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी रोहित कुमार यादव को 289 वोटों से मात दी। रोहित कुमार यादव को 663 मत मिले। महामंत्री पद पर अम्मार सिद्दकी ने 961 मत पाकर सूरज चौहान को 152 मत से पटखनी दी। सूरज चौहान को 809 मत मिले। पुस्तकालय मंत्री पद पर बाबू भारती ने 1188 मत पाकर अनीश सोनकर को 572 मत से हराया। अनीश को 616 मत मिले। वहीं कला संकाय प्रतिनिधि पद पर अभिषेक यादव ने 376 मत पाकर महेश कुमार को 40 मतों से हराया। वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर अभय कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस दौरान सीओ सदर कुंवर प्रभात सिंह, मुगलसराय कोतवाली प्रभारी एनएन सिंह, अलीनगर प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह, चुनाव अधिकारी विवेक कुमार सिंह, डा. अनिल यादव, कामेश सिंह, अमित सिंह, विवेक सिंह, मनोज पांडेय, राहुल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
छात्र-छात्राओं ने नोटा का भी किया इस्तेमाल
पीडीडीयू नगर। लाल बहादुर शास्त्री पीजी कालेज छात्रसंघ चुनाव के लिए हुए मतदान में मतदाताओं ने नोटा का भी इस्तेमाल किया। इस दौरान अध्यक्ष पद पर चार, उपाध्यक्ष पर 24, महामंत्री पर चार, पुस्तकालय मंत्री पर 62, कलासंकाय प्रतिनिधि पद पर 40 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
जुलूस निकालने पर हुई नोकझोंक
पीडीडीयू नगर। छात्रसंघ चुनाव को लेकर बुधवार को पूरे दिन जीटी रोड पर छात्रों का कब्जा रहा। छात्रों के एक गुट द्वारा सड़क पर जुलूस निकालने की कोशिश की गई। जिसपर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुलिस और छात्र नेताओं के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। छात्रों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को कई बार लाठियां भी पटकनी पड़ी। वहीं दूसरी तरफ छात्रसंघ चुुुुनाव को देखते हुए दिनभर बाजार बंद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed