{"_id":"8b22001c4d2c8de35d2e359e1dbf54bf","slug":"aware-rallying-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकालकर किया जागरूक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकालकर किया जागरूक
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Sun, 22 Feb 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए शनिवार को स्कूली बच्चों ने सीएमओ कार्यालय से जागरूकता रैली निकाली। जिलाधिकारी एनके सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना की। इसमें शामिल बच्चे स्लोगन लिखी तख्तियां हाथ में लेकर चल रहे थे। जागरूकता रैली नगर इलिया मोड़, बाजार, कचहरी होते हुए सदर ब्लाक पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके पर डीएम ने कहा कि पोलियो को जड़ से मिटाने के लिए लोग एकजुट होकर प्रयास करें।
डीएम एनके सिंह ने कहा कि पल्स पोलियो समाज के लिए एक अभिशाप है। इसे मिटाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर प्रयास करना होगा। इससे बचाव के लिए शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की ड्राप अवश्य पिलाएं। सीएमओ डा. आरएन सिंह ने कहा कि दो बूंद दवा किसी की जिंदगी को अंधेरे में जाने से बचा सकती है। उन्होंने आह्वान किया कि 22 फरवरी को पल्स पोलियो दिवस पर अपने आसपास के बच्चों को बूथ पर ले जाकर खुराक पिलाएं। वहीं रैली में शामिल बच्चों ने इस बीमारी के प्रति जागरूक किया और उन्हें पोलियों बूथों तक जाने में संकोच न करने की सीख दी। इस दौरान डा. एचआर मौर्या, एसपी मुनिराज जी आदि उपस्थित रहे।