फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Automatic ticket vending machine started at PDDU Junction

पीडीडीयू जंक्शन पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन शुरू

Sun, 27 Mar 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Automatic ticket vending machine started at PDDU Junction
हावड़ा दिल्ली रूट पर अति व्यस्त पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर यात्रियों को टिकट के लिए लंब लाइन नहीं लगानी होगी। स्टेशन पर लगे एटीवीएम (आटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) से आसानी से टिकट ले सकेंगे। शुक्रवार की देर शाम इसकी शुरूआत हो गई है। शनिवार को एटीवीएम से टिकट लेने वालों की होड़ रही।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर प्रतिदिन बीस हजार से अधिक यात्रियों का आवागमन होता है। इसमें सबसे अधिक यात्री जनरल टिकट खरीदते हैं। ऐसे में टिकट काउंटर पर यात्रियेें की भीड लगती है। कई बार तो भीड के कारण टिकट मिलने में देरी से ट्रेन छूटने का भय बना रहता हे। काउंटर की भीड़ को कम करने और यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से अगस्त महीने में आटोमेटिक वेंडिंग मशीन की स्थापना की गई। पीडीडीयू जंक्शन पर चार मशीन के साथ गया, सासाराम, डेहरी में भी एटीवीएम की स्थापना की गई। इस मशीन की सहायता से यात्री खुद टिकट ले सकेंगे। इसके लिए स्मार्टकार्ड यात्रियों को मिलेगा। टिकट लेने के लिए यात्रियों को कहां से कहां तक यात्रा करनी है, यह अंकित करना होगा। इसके बाद स्मार्ट कार्ड को मशीन में डालने के बाद किराया कट जाएगा। कैसलेस की सुविधा से जुड़ने के बाद यात्रियों को राहत मिलेगी। मशीन की एक खासियत यह भी होगी कि हर यात्री का विवरण भी रेलवे के पास एकत्रित रहेगा। कब किस यात्री ने कहां से टिकट ली, यह पूरी जानकारी मशीन में अंकित हो जाएगी। एटीएम कार्ड की तरह ही रेलवे का स्मार्ट कार्ड होगा। स्मार्ट कार्ड टिकट काउंडर से लिया जा सकता है। इसके लिए निश्चित रकम जमा करनी होगी। पैसा खत्म होने पर फिर से कार्ड रिचार्ज करना होगा। इसके साथ ही जंक्शन पर लगे एटीवीएम में यूपीआई स्कैनर लगा हुआ है। ऐसे में यात्री भीम, फोन पे, गुगल पे, पेटीएम सहित अन्य ऐप से स्कैन कर पैसे दे सकते हैं। मशीन में मैप के साथ टाइपिंग आप्शन है। इससे कहां की यात्रा करनी है, इसे अंकित किया जा सकता है। यही नही होम पेज पर टिकट के साथ प्लेटफार्म टिकट का अलग से आप्शन दिया है। इसके साथ ही मशीन में ट्रेन में सीट की उपलब्धता की भी जानकारी है। इससे यात्रियों को सहुलियत हो रही है।
विज्ञापन

पीडीडीयू जंक्शन पर चार ऑटोमेटिक वेंडिग मशीन को चालू कर दिया गया है। इससे यात्रियों को जनरल टिकट लेने में सुविधा होगी। ट्रेनों में जनरल टिकट चालू होने से काउंटर पर लंबी लाइन लग रही है। मशीन के चालू होने से लाइन में कमी आएगी। स्मार्ट कार्ड के साथ यूपीआई सुविधा होने से कैसलेश लेन देन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धीरज कुमार, मंडल वाणिज्य प्रबंधक और जनसंपर्क अधिकारी,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed