फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Auto and cash robbed from the driver by feeding intoxicants in Chandauli police searching for miscreants

चंदौलीः चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर ऑटो और नकदी की लूट, पुलिस ने 12 घंटे के अंदर किया बरामद, लुटेरे पिता-पुत्र फरार

Fri, 18 Jun 2021 12:59 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 18 Jun 2021 12:59 PM IST
सार

चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र के भदाहूं गांव के पास से बृहस्पतिवार की देर रात चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटी गई ऑटो को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर ही बलुआ थाना क्षेत्र के पपौरा गांव से बरामद कर लिया। हालांकि लुटेरे फरार हो गए। 

विज्ञापन
Auto and cash robbed from the driver by feeding intoxicants in Chandauli  police searching for miscreants
ऑटो चालक से लूट के बाद कैली चौराहे पर वाहनों की चेकिंग करती भुपौली चौकी प्रभारी नीलम त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के चंदौली में बृहस्पतिवार की देर रात ऑटो चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर लूट का मामला सामने आया है। बदमाशों ने मुगलसराय से ऑटो बुक किया और भदाहूं गांव के पास चालक को मारपीट कर उससे रुपये और ऑटो लूटकर भाग निकले। सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई।

विज्ञापन


धानापुर थाना क्षेत्र के भदाहूं गांव के पास से बृहस्पतिवार की देर रात चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटी गई ऑटो को पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ही बलुआ थाना क्षेत्र के पपौरा गांव से बरामद किया। हालांकि घटना को अंजाम देने वाले जीयनपुर गांव निवासी पिता-पुत्र फरार हो गए।  पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


बता दें कि बृहस्पतिवार की रात दो लोगों ने अलीनगर थाना क्षेत्र के अमोघपुर गांव निवासी किशन की ऑटो मुगलसराय से धानापुर के लिए बुक की। दोनों किसी बाबा के यहां गए। वहां से भभूत और माला लेने के बाद ऑटो चालक को वापस चलने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भदाहूं गांव के पास चालक किशन को भभूत में नशीला पदार्थ खिला दिया और उसके बेहोश होने के बाद नकदी और ऑटो लेकर भाग निकले। जानकारी होते ही पुलिस सक्रिय हो गई। जगह-जगह नाकाबंदी कर दी गई।
 

पुलिस के अनुसार आरोपित पिता-पुत्र लूट की ऑटो के साथ पपौरा गांव में अपने दूर से रिश्तेदार के यहां पहुंचे। रिश्तेदार और गांव के लोगों को को उनकी कारगुजारियों की पहले से ही जानकारी थी। इसलिए शरण देने से मना करते हुए भगा दिया। गांव में पुलिस की घेराबंदी बढ़ती देख दोनों ऑटो छोड़कर फरार हो गए।  

आरोपितों की पहचान धानापुर थाना क्षेत्र के जीयनपुर निवासी जयप्रकाश और उसके पुत्र शेरू के रूप में की गई है। धानापुर थाना प्रभारी तेजप्रताप सिंह ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही दोनों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed