{"_id":"582a1af14f1c1b7c228fe5d2","slug":"atms-were-empty-in-two-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे में ही खाली हो गए एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे में ही खाली हो गए एटीएम
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Tue, 15 Nov 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
एटीएम पर लाइन में लगे लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुनानक जयंती की वजह से सोमवार को बैंकों की शाखाएं बंद रहीं वहीं एटीएम पर भी नजारा बंदी जैसा ही दिखा। जनपद के 74 एटीएम में से आठ एटीएम को छोड़कर सभी एटीएम बंद रहे। बंद एटीएम खुलने के इंतजार में लोग दिनभर लाइन में लगे रहे लेकिन शाम तक एटीएम नहीं खुलने से निराश होकर वापस चले गए।
आर्थिक संकट का असर जनपद में चहुंओर दिख रहा है। सोमवार को बैंक शाखाएं बंद रही, वहीं एटीएम केन्द्रों पर पूरे दिन लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। लोग अलसुबह की कतारबद्ध होकर एटीएम केन्द्रों से पैसा निकालने में जुट गए नौ बजते-बजते सभी केन्द्रों का पैसा खत्म हो चुका था। विदित हो कि मोदी सरकार ने आठ नवंबर की रात 500 व 1000 के पुराने नोट को चलन से बाहर कर दिया था, जिससे लोगों के समक्ष अचानक आर्थिक संकट पैदा हो गया। सरकार के इस फरमान के बाद जब बैंक शाखाएं खुली तो लोगों की भारी-भरकम भीड़ कतार में नजर आई। लोग जल्द से जल्द अपने पुराने नोट को बैंक में जमा करने को लेकर परेशान दिखे।
वहीं दूसरी ओर पुराने नोट बदलने वालों की भी अच्छी खासी भीड़ दिख रही है। एटीएम केन्द्रों का संचालन शुरू होने के बाद बेतहाशा भीड़ वहां भी टूट पड़ी। नतीजा एटीएम केन्द्रों पर अव्यवस्था छा गई और पुलिस महकमे को बैंकों के साथ-साथ एटीएम केन्द्रों पर भी सुरक्षा बढ़ानी पड़ी। हालांकि नोट बदलने व जमा करने में आ रही अड़चन से लोगों की भीड़ दिन प्रतिदिन बेकाबू होती जा रही है। यही वजह है कि लोग कभी बैंक कर्मियों व अधिकारियों से उलझ जा रहे हैं तो कभी उन्हें सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों से नोंक-झोंक करनी पड़ रही है। सभी लोग जल्द से जल्द अपने पुराने नोट बदल लेना चाह रहा है।