फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Assurance: Eligible local youth will get jobs at the Adani thermal plant.

आश्वासन : अदाणी थर्मल प्लांट में क्षेत्र के योग्य युवाओं को मिलेगी नाैकरी

Fri, 26 Jun 2026 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Assurance: Eligible local youth will get jobs at the Adani thermal plant.
मड़िहान में सीओ कार्यालय में वार्ता करते अडानी समूह के प्रतिनि​धि, युवा व अन्य, सोशल मीडिया - फोटो : संवाद
ददरी में निर्माणाधीन अदाणी थर्मल पावर प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार न मिलने का मामला प्रशासन के हस्तक्षेप से फिलहाल सुलझ गया है। लाेगों ने प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन टाल दिया है।
विज्ञापन

कंपनी ने स्थानीय लोगों को चरणबद्ध तरीके से नौकरी देने का आश्वासन दिया है। डॉ. शिवपूजन सिंह पटेल ने बताया कि 15 जून को एसडीएम मड़िहान को ज्ञापन देकर धरना-प्रदर्शन की अनुमति मांगी गई थी।
विज्ञापन

प्लांट का काम प्रगति पर है, लेकिन स्थानीय युवाओं को नौकरी न मिलने से व्यापक नाराजगी थी। बृहस्पतिवार को मड़िहान सीओ ऑपरेशन मोहम्मद फहीम कुरैशी और अदाणी ग्रुप के लीगल एडवाइजर प्रमोद पाठक के साथ वार्ता हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें कंपनी के प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि जिन किसानों की भूमि अधिग्रहित हुई है, उनके परिवार से एक व्यक्ति को रोजगार दिया जाएगा। इसके अलावा क्षेत्र के योग्य युवाओं को भी नौकरी मिलेगी।

कंपनी ने सभी योग्य लोगों का डाटा लेकर चरणबद्ध तरीके से नियुक्ति करने की बात कही है। मड़िहान क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि दोनों पक्षों में बातचीत हुई है और सभी एक-दूसरे से संतुष्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed