{"_id":"1bd19774cbd8807fbc4a0357e4aff10b","slug":"assault-firing-in-revenge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में मारपीट, फायरिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में मारपीट, फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Mon, 28 Dec 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय कोतवाली के महेशी गांव में रविवार की दोपहर में बिजली का तार खींचे
विज्ञापन
जाने को लेकर उपजे विवाद में दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले।
एक पक्ष की ओर से हवाई फायरिंग भी गई। मारपीट में गांव के प्रधान पति राजकुमार सिंह (40) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। कई अन्य को चोटें भी आई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
यहां प्रधान पति की हालत नाजुक देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के पीछे चुनावी रंजिश बताई जा रही है।
महेशी गांव निवासी राजकुमार सिंह की पत्नी सुमन सिंह को प्रधानी के चुनाव में जीत हासिल हुई। सुमन के विरोध में चुनाव लड़ने वालों से पहले भी कई बार तूतू मैंमैं हो चुकी है।
उस वक्त ग्रामीणों के समझाने पर मामला शांत हो गया। रविवार को गांव में बिजली का तार खींचा जा रहा था। इसी वक्त विपक्षियों ने विरोध जताना शुरू कर दिया। विवाद बढ़ा तो दोनों पक्षों ने लाठी डंडे निकाल लिए और एक दूसरे पर हमला बोल दिया।
एक पक्ष का आरोप है कि विपक्षियों ने लाठी डंडे का प्रयोग करने के बाद बंदूक से हवाई फायरिंग की और भाग निकले। लाठी डंडे के हमले से प्रधानपति राजकुमार सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
पुलिस को मौके से गोली के खोखे भी मिले हैं, हालांकि पुलिस ने इस मामले में कुछ भी नहीं बताया।
कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने बताया कि घायल के परिवार वालों ने एक दर्जन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। हवाई फायरिंग होने के मौके से सुराग मिले हैं, इसकी भी जांच की जा रही है।