फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ashish brings gold to India in Hong Kong

चंदौली के लाल ने हांगकांग में दिलाया भारत को गोल्ड

Mon, 22 Nov 2021 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Ashish brings gold to India in Hong Kong
सकलडीहा। जिले के पौरा गांव निवासी आशीष मौर्य ने 18 नवंबर को हांगकांग में भारतीय शांति खेल महासंघ की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में भारत के लिए गोल्ड मेडल हासिल किया है। रविवार को आशीष के घर पहुंचने पर सपा नेताओं ने फूल-माला लादकर स्वागत किया।
विज्ञापन

सकलडीहा विकास खंड के पौरा गांव निवासी किसान सोहन मौर्य का एकलौता पुत्र आशीष मौर्य गोल्ड मेडल जीतकर जनपद ही नहीं बल्कि प्रदेश व देश को गौरवान्वित करने का काम किया है। मध्यवर्गीय किसान परिवार से ताल्लुकात रखने वाले होनहार खिलाड़ी आशीष मौर्य की विदेश में सफलता हासिल होने की जानकारी होते ही शिक्षामित्र संघ जिलाध्यक्ष अजीत यादव के साथ अन्य नेताओं ने रविवार को इनके पौरा गांव पहुंचकर फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कड़ी मेहनत किसी भी क्षेत्र में करने पर सफलता एक न एक दिन मिल ही जाती है। यही वजह है कि कृषि प्रधान जनपद में भी खेल की बगिया भी प्रतिभा के माध्यम से सिंची जा रही है। स्वागत में पुतुल यादव, पुष्कर, अजय, अभिषेक, ओमप्रकाश, विवेक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed