फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Arvind becomes ISRO scientist

चंदौली के बरहुआ का लाल अरविंद बना इसरो का वैज्ञानिक

Fri, 15 Oct 2021 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Arvind becomes ISRO scientist
इलिया। चकिया तहसील के बरहुआ गांव निवासी अरविंद कुमार सिंह ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष संस्थान (इसरो ) में वैज्ञानिक की परीक्षा क्वालिफाइड कर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

बरहुआ निवासी बल्लर सिंह और माता निर्मला देवी के पुत्र अरविंद कुमार सिंह को इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन इसरो 2019 की परीक्षा में 35 वां रैंक मिला है। पिता स्वर्गीय बल्लर सिंह नार्दन कोल इंडिया सिंगरौली मध्य प्रदेश में सर्विस करते रहे। वहीं से अरविंद ने दसवीं और 12वीं सीबीएससी बोर्ड से पास की। उसके बाद वह गोरखपुर से बीटेक किया। 2017 में बीटेक करने के बाद वह नई दिल्ली की एक कोचिंग संस्थान से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने लगा। इस बीच 2019 मे इसरो की परीक्षा में बैठा और पहले ही प्रयास में 35 वां रैंक प्राप्त कर वैज्ञानिक बनने का सपना पूरा किया। अरविंद अपनी सफलता का श्रेय पिता बल्लर सिंह और माता निर्मला देवी को देता है। वह वैज्ञानिक बनकर देश की सेवा करना चाहता है। अरविंद की इस सफलता पर क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरा जनपद गौरवान्वित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed