{"_id":"5ef792fb8ebc3e43001f5afe","slug":"arto-trained-vehicle-drivers-chandauli-news-vns532640762","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ ने वाहन चालकों को किया प्रशिक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ ने वाहन चालकों को किया प्रशिक्षित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। परिवहन विभाग के द्वारा 22 से 28 जून के बीच सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत परिवहन विभाग के लोग सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए वाहन चालकों को यातायात के नियमों की जानकारी दे रहे है। शनिवार को बसनी स्थित उप संभागीय कार्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें चालकों को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से जानकारी दी गई।
कार्यशाला के दौरान एआरटीओ विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि
वाहन चलाते समय ईयर फोन व मोबाइल का उपयोग करना घातक हो सकता है। इसलिए इसके प्रयोग से बचना चाहिए। इसके अलावा वाहन चलाते समय मादक पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। क्षमता से अधिक सवारियों को वाहन में नहीं भरना चाहिए। कहा कि वाहन चालकों को नियमित रुप से अपनी आंखों की जांच करानी चाहिए। यदि यातायात के नियमों का सही ढंग से पालन होगा तो निश्चित रूप दुर्घटनाओं में कमी आएगी। कहा कि नंबर प्लेट सही आकार व सही रंग में लिखवाना जरूरी है। इस दौरान सेव लाइफ फाउंडेशन के द्वारा ऑनलाइन सिस्कों वेब सॉफ्टवेयर से चालकों को ड्राइंविंग के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यशाला में संभागीय निरीक्षक अशोक यादव, गृजेश प्रताप सिंह, विवेक दुबे, फेकू राम, प्रतीक जोशी उपस्थित रहे।