फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Archana and Raja Babu top in sub junior race

Chandauli News: सब जुनियर दौड़ में अर्चना और राजा बाबू अव्वल

Thu, 30 Nov 2023 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Archana and Raja Babu top in sub junior race
पीडीडीयू नगर। युवा कल्याण एंव प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से नियामताबाद ब्लाक के खंड स्तरीय दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता की शुरूआत बुधवार को नगर के इंडियन इंस्टीट्यूट खेल मैदान पर हुई। पहले दिन दौड़, कुश्ती, गोला प्रक्षेप आदि खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दम खम दिखाया। सब जूनियर दौड़ में अर्चना और राजा बाबू अव्वल रहे।
विज्ञापन

प्रतियाेगिता की शुरूआत अमोघपुर के ग्राम प्रधान सुनील चौहान ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान प्रधान ने कहा कि खेल कूद हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। युवा कल्याण विभाग की ओर से गांव की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। खेल कूद प्रतियोगिता के दौरान पहले दिन सब जूनियर बालिका वर्ग की आठ सौ मीटर की दौड़ में अर्चना ने जबकि बालक वर्ग में राजा बाबू अव्वल रहे। वहीं रिया और पवन देव दूसरे स्थान पर रहे। दो सौ मीटर में बालक वर्ग में मनमोहन और सुधांशु, चार सौ मीटर में मनीष और आकाश, सब जुनियर कुश्ती 45 किलो भार वर्ग में गोपी और अमन यादव, जुनियर कुश्ती 61 किलो भार वर्ग में राहुल और जानू यादव क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

इसी तरह सीनियर चक्का प्रक्षेप बालक वर्ग में अमन और इंद्रजीत जबकि सब जूनियर गोला प्रक्षेप में पवन देव सिंह और प्रिंस सिंह ने पहले दो स्थान पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सभासद रमेश चौहान, संजय चौहान, सुनील कुमार, श्वेतांक मिश्र, रजनीश पांडेय, राजन यादव, पुष्पा राय, आदि उपस्थित रहे। संचालन धर्मेन्द्र कुमार सिह ने किया जबकि स्वागत दिशा बेताल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed