फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ANM center wall collapses, two injured

घटिया सामाग्री से बनीं एएनएम सेंटर की दीवार सेंट्ररिंग के दौरान गिरी

Thu, 29 Sep 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
ANM center wall collapses, two injured
चहनिया। कैथी स्थित गांव में निर्माणाधीन एएनएम सेंटर की दीवार बुधवार को भरभराकर ढह गयी। इस दौरान दो मजदूर मलवे में दबकर गंभीर रुप से घायल हो गये। घटना के बाद ग्रामीणों को उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। वहीं ठेकेदार मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने सेंटर के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कैथी स्थित गांव में पुराने एएनएम सेंटर को तोड़कर नया बनाया जा रहा है। बुधवार को कुछ मजदूर नयी बनी दीवार के ऊपर सेंट्रिंग का कार्य कर रहे थे। तभी दीवार अचानक से भरभरा कर ढह गई। जिसमें महुअर गांव के दो मजदूर बूढ़े यादव (42) व अयोध्या प्रसाद (45) दबकर बुरी तरह से जख्मी हो गये । घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें किसी प्रकार मलवे से बाहर निकाला। उन्हें चहनिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। वहीं ग्रामीणों को आक्रोशित देख ठेकेदार मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने घटिया किस्म के सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस पूरे प्रकरण की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed