फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Angry villagers protested due to lack of cleanliness in the village

Chandauli News: गांव में सफाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 30 Jun 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers protested due to lack of cleanliness in the village
टांडाकला। चहनिया ब्लॉक के चकरा ग्राम पंचायत के सरफुद्दीनपुर बस्ती में सफाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार की सुबह गांव में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि अविलंब गांव में सफाई की व्यवस्था नहीं की गई तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सफाई के लिए सफाईकर्मियों की तैनाती की गई है, लेकिन सफाईकर्मी गांव में नहीं आते हैं। गांव में पिछले पांच महीने से सफाईकर्मी नहीं आए हैं। इसके चलते गलियों और सड़कों पर कूड़ा फैला रहता है। नाली भी जाम है। प्रदर्शन करने वालों में मुसाफिर सिंह, सिपाही सिंह, मृत्युंजय सिंह, चंदन सिंह, दारा सिंह, रमाशंकर सिंह, सिब्बू सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed