फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Angry farmers protest due to lack of tank construction and connection

Chandauli News: टंकी का निर्माण और कनेक्शन नहीं होने से नाराज किसानों का प्रदर्शन

Tue, 27 May 2025 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Angry farmers protest due to lack of tank construction and connection
सकलडीहा। जल जीवन मिशन के तहत एक साल से अधिक समय से कुचमन गांव में हर घर नल योजना के तहत कनेक्शन नहीं दिए जाने तथा पानी की टंकी का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से नाराज किसानों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि पानी की टंकी का निर्माण न होने तथा कनेक्शन नहीं होने से इस प्रचंड गर्मी में पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ब्लॉक के कुल 104 गांवों में हर घर नल योजना के तहत निर्माण कार्य चल रहा है। कई गांवों में कार्यदायी संस्था और अधिकारियों की लापरवाही के कारण निर्माण कार्य पूरे नहीं हो सके हैं। कई साल से कुचमन, ईटवा, सकलडीहा, नागेपुर, तेंदुई, मनिहरा, उकनी सहित विभिन्न गांवों में पानी की टंकी निर्माण लटका हुआ है। गांवों में पाइपलाइन तो बिछा दी गई है, लेकिन कनेक्शन नहीं किया गया है। यह स्थिति तब है जबकि तहसील प्रशासन की ओर से हर गांव में भूमि भी उपलब्ध करा दी गई है। उनका कहना था कि इस प्रचंड गर्मी में ग्रामीणों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने अधूरे पड़े पानी टंकी का निर्माण पूरा कराने और घरों का कनेक्शन जोड़ने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर वे कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर से शिकायत करेंगे। प्रदर्शन में अच्छे राजभर, लालू यादव, प्रिंस गुप्ता, पल्लू यादव, सतीश पासवान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed