फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Angered by land encroachment, a woman attempted self-immolation in front of the DM.

Chandauli News: जमीन पर कब्जे से क्षुब्ध महिला ने डीएम के सामने किया आत्मदाह का प्रयास

Sun, 07 Jul 2024 04:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Angered by land encroachment, a woman attempted self-immolation in front of the DM.
नियामताबाद। पट्टे की जमीन पर जबरन कब्जा से क्षुब्ध एक महिला ने शनिवार को मुगलसराय तहसील में आयाेजित समाधान दिवस में डीएम के सामने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। वहीं, घटना से अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। डीएम के आदेश पर एसडीएम, सीओ और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कब्जा हटवाया। अलीनगर थाना क्षेत्र के भरछा तलपरा गांव की मधु बिंद (35) का आरोप है कि उससे ससुर को 45 वर्ष पहले आठ बिस्वा जमीन पट्टे में मिली थी। इस जमीन पर खेती कर वह अपने परिवार का भरण-पोषण करती है। गांव का एक दबंद उसकी जमीन पर कब्जा कर पक्का निर्माण करा लिया है और रास्ता भी रोक दिया है। महिला का आरोप है कि नायब तहसीलदार और लेखपाल आरोपी से पैसे लेकर उसकी बाउंड्री करवा दी। कब्जा हटवाने के लिए वह दो साल से तहसील के चक्कर काट रही थी। एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार से गुहार लगाई लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। कहा कि तहसीलदार ने तो उसका प्रार्थना पत्र ही फाड़कर फेक दिया था। मधु में बताया कि शनिवार को वह समाधान दिवस में पहुंची तो नायब तहसीलदार ने उसे डीएम से मिलने नहीं दिया। इस पर महिला ने अधिकारियों के सामने अपने शरीर पर पेट्रोल उड़ेल लिया। आग लगाने से पहले वहां मौजूद कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया। इस घटना से तहसील में खलबली मच गई। डीएम के आदेश पर तत्काल एसडीएम, और सीओ ने मौके पर पहुंचकर आरोपी की चहारदीवारी गिरवाकर कब्जा हटवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed