फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   An air-conditioned library will be built in the LBS center, with seating facilities for 30 students.

Chandauli News: एलबीएस केंद्र में बनेगी एसी लाइब्रेरी, 30 छात्रों के बैठने की रहेगी सुविधा

Thu, 23 Apr 2026 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
An air-conditioned library will be built in the LBS center, with seating facilities for 30 students.
पीडीडीयू नगर। लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस) के क्रय-विक्रय केंद्र स्थित मंदिर के पास खाली पड़ी भूमि पर अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त वातानुकूलित लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पारित होने के बाद इस योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। योजना के तहत प्रस्तावित भवन के भूतल पर दुकानें बनाई जाएंगी, जबकि प्रथम तल पर एसी लाइब्रेरी विकसित की जाएगी। इस लाइब्रेरी में करीब 30 लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें और अखबार भी रखे जाएंगे। ताकि छात्रों को बेहतर अध्ययन का वातावरण मिल सके। नगर पालिका कार्यालय के सामने स्थित वर्तमान लाइब्रेरी की स्थिति खराब हो चुकी है। रख-रखाव के अभाव में किताबों में दीमक लग गई है। वहां आने वाले पाठकों की संख्या भी लगातार घट रही है। इसी को देखते हुए नई लाइब्रेरी की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। एलबीएस क्रय-विक्रय केंद्र में मंदिर के पास पुराने ट्यूबवेल की बोरिंग खराब होने के कारण वह क्षेत्र लंबे समय से निष्प्रयोगी पड़ा था। इस खाली भूमि के उपयोग को लेकर इस्टर्न बाजार के सभासद शैलेंद्र गुप्ता ने पिछली बोर्ड बैठक में दुकानें और लाइब्रेरी बनाने का प्रस्ताव रखा था, जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी मिल गई।
विज्ञापन


नगर के छात्र-छात्राओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह योजना बनाई गई है। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और उन्हें बाहर जाने की आवश्यकता भी कम होगी।--सोनू किन्नर, चेयरमैन, नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed