फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Amin , Ptrul seated forcibly

अमीन, पतरौल को जबरन बैठाया

Sat, 06 Feb 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Sat, 06 Feb 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
Amin , Ptrul seated forcibly
रइयां गांव के पास शुक्रवार की दोपहर नहर का तटबंध टूटने से सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गई।
विज्ञापन


इससे नाराज गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार की दोपहर अमीन और पतरौल को तीन घंटे तक जबरन बैठाए रखा। पर गांव के ही कुछ लोगों के समझाने पर ग्रामीणों ने दोनों तहसीलकर्मियों को मुक्त कर दिया।

ग्रामीणों का कहना था कि नहर की स्थिति काफी जर्जर है। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों द्वारा नहर में पूरी क्षमता से पानी छोड़ दिया गया। इसके चलते नहर का तटबंध टूट गया।

 
क्षेत्र के बलुआ पंप कैनाल से निकली नहर का तटबंध रईयां गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर टूट गया। इससे किसानों की सैकड़ों एकड़ गेहूं, मिर्च और सरसों की फसल जलमग्न हो गई।

इसके बाद ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से मोबाइल से बात करने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं हो पाई। इससे नाराज किसान मौके पर पहुंचे और अमीन रामप्रताप सिंह और पतरौल राजेश कन्नौजिया को तीन घंटे तक बैठाए रखा। बाद में पहुंचे गांव वालों की ही पहल पर उनको छोड़ दिया गया।

 ग्रामीणों का कहना रहा कि पहले सिंचाई विभाग द्वारा माइनर की आधी-अधूरी खुदाई कराई गई। इसके चलते नहर का तटबंध कई जगहों पर कमजोर हो गया। शुक्रवार को अचानक नहर में पूरी क्षमता से पानी छोड़ दिया गया।

पानी का दबाव न झेल पाने के चलते नहर का तटबंद टूट गया।  सिंचाई विभाग द्वारा नहरों की माइनरों की मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया जाता है। इसके चलते आएदिन कहीं न कहीं नहरों का तटबंध टूट रहा है और किसानों के खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो रही है। इस दौरान रामदीन, प्रदीप, अशेाक, राधेश्याम, सुखराम, संग्राम, रामलाल, श्यामलाल, होरीलाल, गुलाब आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed