{"_id":"2110496b7beef89f777b72fc1eb35e6b","slug":"amid-tight-security-counting-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना आज
Updated Sun, 01 Nov 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्य पदों पर अपनी दावेदारी पेश कर रहे
विज्ञापन
प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला रविवार को होगा। इसके लिए सारी तैयारियां
पूरी कर ली गई हैं।
रविवार की सुबह आठ बजे से मतगणना केंद्रों पर मतगणना का कार्य प्रारंभ होगा। इस दौरान वीडियो रिकार्डिंग व सीसी टीवी कैमरे के माध्यम से मतगणना की निष्पक्षता के लिए मतगणनाकर्मियों पर नजर रखी जाएगी।
जीते प्रत्याशियों को जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी।
जिले में आठ ब्लाकों में जिला पंचायत के 35 सीटों के लिए चुनाव हुए हैं जबकि नौ ब्लाकों में क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए चुनाव हुए हैं। शनिवार की सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। इसके लिए शनिवार को दिन भर तैयारियां पूरी की गई।
नियामताबाद संवाददाता के अनुसार- विकास खंड क्षेत्र के 142 क्षेत्र पंचायत व छह जिला पंचायत सदस्य के मतों की गणना के लिए केंद्रीय विद्यालय में 14 कमरों में 28 टेबल बनाए गए हैं। एक कमरे में दो टेबलों पर मतगणना का कार्य किया जाएगा।
विकास खंड क्षेत्र की 142 क्षेत्र पंचायत सीटों के लिए कुल 699 प्रत्याशी मैदान में हैं। खंड विकास अधिकारी विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि मतगणना सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगी, जो आखिरी परिणाम आने तक जारी रहेगी। क्षेत्र पंचायत के एक प्रत्याशी के लिए एक ही अभिकर्ता मतगणना के दौरान कक्ष के अंदर रहेगा।
चहनियां संवाददाता के अनुसार- कस्बा स्थित खंडवारी देवी इंटर कालेज को मतगणना केंद्र बनाया गया है। रविवार की सुबह आठ बजे से 11 कमरों में 22 टेबलों पर मतगणना का कार्य शुरू होगा।
इस दौरान मतगणना स्थल पर बिडियो रिकार्डिंग व सीसी टीवी कैमरे लगाए गए हैं। केंद्र के बाहर लगी स्क्रिन पर प्रत्याशियों के समर्थक अंदर चल रही प्रक्रिया को देख सकते हैं। क्षेत्र पंचायत की 105 सीटों के लिए 489 व जिला पंचायत की चार सीटों पर 69 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं।
मतगणना के लिए बनाए गए टेबलों को चारों तरफ से जाली से घेर दिया गया है। प्रत्याशी व उनके एजेंट जाली के बाहर से ही मतगणना पर नजर रख सकते हैं।
सैयदराजा संवाददाता के अनुसार बरहनी विकास खंड क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत की 91 व जिला पंचायत की चार सीटों के लिए मतगणना का कार्य नेशनल इंटर कालेज में सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगा। इसके लिए परिसर में नौ कमरों में 18 टेबल बनाए गए हैं।
खंड विकास अधिकारी सीएल सिंह ने कहा कि मतगणना के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं ।धानापुर विकास खंड के लिए राजकीय महाविद्यालय परिसर में मतगणना होगी। इसके लिए तैयारियां पूरी हो गई है। जिला प्रशासन की ओर से ब्लाकवार मतगणना स्थल बनाये गये है, ताकि अव्यवस्था से बचा जा सके।