फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Amazing combination of six yogas today, shopping will be especially fruitful

Chandauli News: आज छह योग का अद्भुत संयोग, विशेष फलदायी होगी खरीदारी

Thu, 24 Oct 2024 02:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Amazing combination of six yogas today, shopping will be especially fruitful
पीडीडीयू नगर। दीपोत्सव के पहले खरीदारी की शुभ तिथि पुष्य नक्षत्र बृहस्पतिवार को है। इस बार पुष्य नक्षत्र के साथ महालक्ष्मी, सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि, पारिजात, बुधादित्य और पर्वत योग भी बन रहे हैं। इसमें खरीदारी करना अति फलदायी होगा। पुष्य योग में लक्ष्मी-नारायण की पूजा का विशेष मान होता है। इससे धन-धान्य में वृद्धि होती है। पुष्य नक्षत्र सुबह 11.48 बजे से शुक्रवार को दोपहर 12.22 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन




पीडीडीयू नगर के चतुर्भुजपुर निवासी पं. कुंज बिहारी मिश्र ने बताया कि इतने शुभ योग के प्रभाव से लंबे समय तक धन लाभ, सुख और समृद्धि मिलेगी। इस संयोग में सोना-चांदी, बर्तन, कपड़े, फर्नीचर, मशीनरी, इलेक्ट्रॉनिक सामान, व्हीकल और प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं। कहा कि पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि और इसके देवता बृहस्पति होते हैं। ये दोनों ग्रह अच्छी स्थिति में हैं। पुष्य को नक्षत्रों का राजा भी माना जाता है। यह दीपावली के सात दिन पहले आता है। लक्ष्मी पूजा के लिए धनतेरस पर बर्तन आदि की खरीद शुभ मानी जाती है। वहीं, पुष्य नक्षत्र में खरीदारी अधिक फलदायी मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed