फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Alok of Chandauli sacrificed his life fighting the militants, received Shaurya Chakra

Chandauli News: उग्रवादियों से लोहा लेते बलिदान हुए थे चंदौली के आलोक, मिला शौर्य चक्र

Sun, 07 Jul 2024 04:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Alok of Chandauli sacrificed his life fighting the militants, received Shaurya Chakra
पीडीडीयू नगर। मणिपुर में उग्रवादियों से लोहा लेते समय बलिदान हुए शहाबगंज क्षेत्र के रसिया गांव निवासी सेना के जवान आलोक राव को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके माता-पिता विजय कुमार और माया देवी को यह सम्मान प्रदान किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह में सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य एवं संघ शासित प्रदेश के पुलिस कर्मियों को 10 कीर्ति चक्र (सात मरणोपरांत) और 26 शौर्य चक्र (सात मरणोपरांत) प्रदान किया। मरणोपरांत शौर्य चक्र पाने वालों में चंदौली के आलोक राव का भी नाम शामिल है। चकिया तहसील के रसिया गांव निवासी आलोक राव असम राइफल्स में तैनात थे। वर्ष 2023 में उनकी तैनाती मणिपुर में थी। 10 मई को उग्रवादियों से लोहा लेते हुए आलोक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद कोलकाता स्थित कमांड अस्पताल में इलाज के दौरान 17 मई की रात उनका निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed