फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Allegations of names being removed from the voter list on the grounds of being Bangladeshi citizens led to a clash between supporters of the village head and the candidate

Chandauli News: बांग्लादेशी बता वोटर लिस्ट से नाम काटने का आरोप, प्रधान और प्रत्याशी के समर्थक भिड़े

Wed, 31 Dec 2025 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Allegations of names being removed from the voter list on the grounds of being Bangladeshi citizens led to a clash between supporters of the village head and the candidate
दुलहीपुर के सतपोखरी में हंगामे के बाद आयोजित बैठक में शामिल लोग। स्रोत:-जागरूक पाठक - फोटो : नेपाल सीमा पर गश्त करते एएसपी व एसएसबी के जवान।
दुलहीपुर। विकास खंड नियमताबाद क्षेत्र के सतपोखरी ग्राम सभा में बांग्लादेशी बताकर मतदाता सूची से नाम काटने के आरोप से शुरू हुआ विवाद मंगलवार को गंभीर रूप ले गया। ग्राम पंचायत सचिवालय में वोटर लिस्ट में नाम अधिक होने की शिकायत पर आयोजित बैठक में जमकर हंगामे के साथ ही प्रधान और प्रधान पद के प्रत्याशी के समर्थकों के मारपीट हो गई।
विज्ञापन

बैठक में वोटर लिस्ट में अनियमितता की बात सामने आने पर जांच के लिए तहसीलदार अमित कुमार मौके पर पहुंचे। इसी दौरान ग्राम प्रधान सतपोखरी और ग्राम प्रधान प्रत्याशी के समर्थक आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उन्हें बांग्लादेशी बताकर मतदाता सूची से नाम काटे जा रहे हैं। मारपीट की सूचना मिलते ही दुल्हीपुर पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल संतोष यादव मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित कर मामला शांत कराया। इसके बाद प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच शुरू की गई।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर सतपोखरी गांव के पंचायत भवन में उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा और क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा की मौजूदगी में खुली बैठक आयोजित की गई। बैठक में मौके पर मौजूद मतदाताओं के बयान दर्ज किए गए और मतदाता सूची को पूरे गांव के सामने पढ़कर सुनाया गया, ताकि सत्यापन किया जा सके। बताया गया कि सतपोखरी गांव के मुहम्मद परवेज ने लिखित शिकायत कर आरोप लगाया था कि गांव के बाहर के लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़ दिए गए हैं, जबकि वर्षों से मतदान कर रहे वैध मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। शिकायत के आधार पर उपजिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार अमित कुमार ने खुली बैठक कर मतदाता सूची का परीक्षण कराया। इस मौके पर नायब तहसीलदार अमित कुमार, बीडीओ शरदचंद्र शुक्ला आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी मतदाताओं के नाम चढ़ाने का आरोप

ग्राम पंचायत सतपोखरी में मतदाता सूची में फर्जी नाम जोड़ने के विवाद के मामले में ग्राम प्रधान हमिदुल्लाह अंसारी ने आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव लड़ने की मंशा पर एक प्रत्याशी द्वारा शिकायत की गई है कि ग्राम पंचायत में करीब 1500 से 1800 फर्जी नाम मतदाता सूची में चढ़ाए गए हैं। आवेदन में स्पष्ट किया गया है कि सूची में शामिल कई नाम बाहरी नहीं हैं। वहीं शिकायतकर्ता परवेज ने आरोप लगाया कि सतपोखरी में बीते दो दशकों से ऑनलाइन माध्यम से 1500-1800 फर्जी आवेदन कर नाम जुड़वाए गए हैं, जिसकी शिकायत एसडीएम से की गई है। प्रधान पक्ष द्वारा लोगों को यह कहकर भड़काया जा रहा है कि उन्हें बांग्लादेशी बताया गया है।

सतपोखरी में मतदाता सूची में फर्जी नाम चढ़ाने और कई लोगों के दोबारा नाम चढ़ाने की शिकायत मिली है। इसकी जांच के लिए टीम गठित की गई है। जांच के बाद रिपोर्ट आएगी। कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - अनुपम मिश्र, एसडीएम, पीडीडीयू नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed