फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Allegations of fraud in PM housing scheme on members, money will be recovered from ineligible

चंदौलीः सभासदों पर प्रधानमंत्री आवास योजना में फर्जीवाड़ा का आरोप, अपात्रों से धनराशि की होगी रिकवरी 

Tue, 26 Oct 2021 12:36 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 26 Oct 2021 12:36 AM IST
सार

 नगर में इस साल दो हजार प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) आवंटित किए गए थे। आरोप है कि आवास आवंटन में व्यापक स्तर पर धांधली की गई।

विज्ञापन
Allegations of fraud in PM housing scheme on members, money will be recovered from ineligible
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

चंदौली जिले के सैयदराजा नगर के कई सभासदों पर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) का लाभ गरीबों को दिलाने की बजाए खुद अपने बेटों को आवंटित करा देने का आरोप लगा है। कई सभासदों ने परिवार के लोगों के नाम पर तीन-तीन आवास बनवा लिए। मामला संज्ञान में आने के बाद विभाग ने सख्त रूख अख्तियार किया है।

विज्ञापन


नगर में आवंटित पीएम आवास लाभार्थियों का सत्यापन कराया जाएगा। इस दौरान जो भी अपात्र मिले, उनसे धनराशि की रिकवरी होगी। मुकदमा भी दर्ज होगा। नगर में इस साल दो हजार प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) आवंटित किए गए थे। आरोप है कि आवास आवंटन में व्यापक स्तर पर धांधली की गई। अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ही वार्ड सभासदों पर भी गड़बड़ी करने का आरोप है।
विज्ञापन


 मामला उजागर होने के बाद जिला प्रशासन और विभाग की किरकिरी हो रही है। ऐसे में विभाग ने सख्त रूख अख्तियार किया है। अधिकारियों-कर्मचारियों की टीम गठित कर नगर में आवंटित आवासों की जांच कराई जाएगी। इस दौरान जो अपात्र मिलेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इसकी जानकारी मिलने के बाद अपात्रों में खलबली मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में टीम गठित कर आवासों की जांच कराई जाएगी। इस दौरान जो भी अपात्र मिलेगा। उससे धनराशि की रिकवरी होगी। वहीं मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इसमें संलिप्त रहे कर्मियों पर भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।- 
 -संजय मौर्या, परियोजना अधिकारी, डूडा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed