फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Allegation of misbehavior with BLO for SIR form

Chandauli News: एसआईआर प्रपत्र के लिए बीएलओ पर बदसलूकी का आरोप

Tue, 02 Dec 2025 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Allegation of misbehavior with BLO for SIR form
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय अलीनगर विकास खंड नियामताबाद विधानसभा क्षेत्र के भाग-225, मुगलचक (वार्ड-9) में चुनाव आयोग के एसआईआर प्रपत्र को भराने की प्रक्रिया के लिए अव्यवस्था और दुर्व्यवहार की शिकायतें सामने आई हैं। स्थानीय नागरिक संदीप कुमार ने एसडीएम अनुपम मिश्र सहित अधिकारियेां को फोन कर शिकायत की और आरोप लगाया कि एसआईआर फॉर्म मांगने पर बूथ लेवल अधिकारी ने उनसे अभद्र भाषा में बात की और घंटों इंतजार कराकर परेशान किया।
विज्ञापन

संदीप कुमार ने आरोप लगाया कि निर्धारित जानकारी पार्ट नंबर और सीरियल नंबर देने के बाद भी उन्हें फॉर्म उपलब्ध नहीं कराया गया। कई बार पूछताछ पर बीएलओ ने कहा कि हम किसी के नौकर नहीं हैं। उपस्थित अन्य लोगों ने भी आरोप लगाया कि जानकारी मांगने पर उन्हें उलटा सीधा बोला जा रहा है और यहां तक कहा गया कि “बार-बार दौड़ना पड़े तो दौड़िए, यह हमारा कार्य नहीं है हमें किसी का डर नहीं है।” एसडीएम अनुपम मिश्र ने कहा कि संबंधित बीएलओ से बात की जाएगी। ऐसा कहना बिल्कुल स्वीकार्य नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed