फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   AIDS control contract workers did the work by wearing a black band badge

एड्स नियंत्रण संविदा कर्मियों ने काली पट्टी का बैज लगाकर किया कार्य

Wed, 04 Aug 2021 06:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
AIDS control contract workers did the work by wearing a black band badge
मानदेय पुनरीक्षित न किए जाने से नाराज एड्स नियंत्रण संविदा कर्मचारियों का सांकेतिक विरोध तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। इस दौरान बरहनी पीएचसी पर एड्स नियंत्रण संविदा कर्मियों ने काली पट्टी का बैज लगा कर विभागीय कार्य करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

विरोध जता रहे एड्स नियंत्रण संविदा कर्मियों का कहना था कि वे अप्रैल 2020 से अपने मूल कार्यों के साथ कोरोना काल में लगी ड्यूटी में भी अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इस दौरान सैकड़ों कर्मचारी संक्रमित हो गए थे और कई साथियों को तो जान भी गंवानी पड़ी लेकिन आश्वासन के बाद भी आज तक मानदेय पुनरीक्षण का लाभ नहीं मिल पाया है। वहीं मेडिकल अधिकारियों को इसका लाभ मिल गया है। अब मानदेय पुनरीक्षण के किए ऑल इंडिया एड्स कंट्रोल इम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर जनपद में एड्स नियंत्रण संविदा कर्मी विगत दो अगस्त से काली पट्टी बांध कर व काला बैज लगाकर विभागीय कार्य करते हुए विरोध जता रहे हैं। विरोध जताने वालों में संजय कुमार, विनय कुमार यादव, सीएस मजूमदार, अरुण पाठक, अफजल बारी, प्रियेश, रविंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed