{"_id":"64860d2ba6cb53f6720d1297","slug":"ahiraua-tries-to-revive-folk-dance-chandauli-news-c-20-1-248104-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: अहिरौआ लोकनृत्य को जीवित करने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: अहिरौआ लोकनृत्य को जीवित करने की कोशिश
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। लोक एवं जनजाति कला एवं संकृति, संस्कृति विभाग के सहयोग से लक्ष्य सोसायटी और संस्कार भारती ने अहिरौआ लोकनृत्य को जीवित करने का प्रयास शुरू किया है।
सुपर मार्केट स्थित नृत्य एकेडमी के सभागार में अहिरौआ लोकनृत्य कार्यशाला का शुभारंभ रविवार को हुआ। इसके जरिए विलुप्त हो रही लोकनृत्य बचाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यशाला का उद्घाटन मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने किया।
विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि भारत गांवो का देश है। यहां प्रत्येक क्षेत्र विशेष के आपने कुछ लोक संस्कृति है। इसका संवर्धन एवं संरक्षण किया जाना जरूरी है। इस प्रकार की कार्यशालाओं से यह उद्देश्य पूरा किया जा सकता है। अहिरौआ लोक नृत्य हमारी लोक संस्कृति का एक महत्वपूर्ण अंग है। जिसके बारे में जानकर ये बच्चे आपनी भारतीय संस्कृति को करीब से समझ सकेंगे।संस्कार भारती के महामंत्री एवं युवा कवि सुरेश अकेला ने कहा कि हमारी लोक संस्कृति में हमारे मानवीय मूल्य निहित हैं। जिनके माध्यम से बच्चों में भारतीय जीवन मूल्यों को विकसित करना आसान हो जाएगा। यह कार्यशाला उसी दिशा में एक कदम है। साहित्य, संगीत, कला विहीन व्यक्ति बिना पूछ व सिंह का पशु होता है। इस लिए हमे कलाओं से अवश्य ही जुड़ना चाहिए। अध्यक्षता करते हुए संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष सतीश जिंदल ने कहा कि बच्चे आपनी भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता के अनुरूप आचरण करें। इसके लिए इस प्रकार की कार्यशालाओं का निरंतर आयोजन किया जाना आवश्यक है। पाश्चात्य संस्कृति जिस प्रकार युवाओं को आपने आगोश में लेती जा रही है। ऐसे में लोक संस्कृति के विकास के लिए यह कार्यशाला मिल का पत्थर साबित होगी। इस अवसर प्रशिक्षक कशिश शाह, बृजमोहन यादव, सुधीर भास्कर राव पांडे, शरद चंद, संजय राय, आनंद चौधरी, जय प्रकाश जायसवाल, चंद्रभूषण श्रीवास्तव, कमलेश तिवारी कृष्ण कांत गुप्ता, कार्यशाला संयोजक मंडल के सुधीर पांडेय, सुरेंद्र राजदीप, राजू राज, अमित राज, रोहित रोमियो, सुनील केशरी उपस्थित रहे। संचालन सुधीर पांडेय ने तथा धन्यवाद ज्ञापन जयप्रकाश जायसवाल ने किया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र